शहर में साफ-सफाई को लेकर नगर निगम के पदाधिकारियों के साथ की बैठक
- By rakesh --
- 19 May 2025 --
- comments are disable
उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी, रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने शहर में साफ-सफाई को लेकर नगर निगम के पदाधिकारियों के साथ की बैठक
शहर में स्वच्छता बनाए रखने के लिए पदाधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा- निर्देश
सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करें, साफ-सफाई में सहयोग करें – उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री
विभिन्न वार्डों के लिए बनाये गये अबुआ गु्रप की रेगुलर मॉनिटरिंग का निर्देश
=======================
उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी, रांची मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में शहर में साफ-सफाई की व्यवस्था को लेकर नगर निगम के पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गयी। बैठक में उपायुक्त द्वारा शहर में वर्तमान साफ-सफाई की व्यवस्था की समीक्षा गयी। उन्होंने शहर की साफ-सफाई को प्राथमिकता देते हुए सफाई निरीक्षकों को कार्य योजना के अनुसार कार्य करने के निर्देश दिए। साथ ही खुले कचरा स्थलों को कम करने व शहर में स्वच्छता बनाए रखने के लिए ठोस कदम उठाने के निर्देश दिए।
सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करें, साफ-सफाई में सहयोग करें – उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री
उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा जिलावासियों से सिंगल यूज प्लॉस्टिक का उपयोग न करने, सड़कों पर कचरा न फेंकने व सफाई व्यवस्था में सहयोग की अपील की गयी है। उन्होंने कहा कि शहर को साफ रखने के लिए डस्टबीन का उपायोग करें, सफाई एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए प्लास्टिक के कप-प्लेट, कैरी बैग आदि के उपयोग से बचें।
उपायुक्त द्वारा स्वच्छता हेतु नागरिक सहभागिता पर कार्य करने का निर्देश भी पदाधिकारियों को दिया गया। उन्होंने कहा कि आमजनों के साथ-साथ एनसीसी कैडेट के सहयोग से लोगों को सफाई के प्रति जागरुक करें। उपायुक्त द्वारा चौक-चौराहों पर ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिसकर्मियों हेतु टॉयलेट की उचित व्यवस्था का भी निर्देश दिया गया।
नगर निगम के पदाधिकारियों को उपायुक्त ने विभिन्न वार्डों के लिए बनाये गये अबुआ गु्रप की भी रेगुलर मॉनिटरिंग का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि सफाई से संबंधित कोई शिकायत अबुआ गु्रप में की जाती है तो उस पर त्वरित कार्रवाई करें, साथ ही ज्यादा से ज्यादा लोगों को अबुआ ग्रुप में जोड़ने का प्रयास करें।
- bihar jharkhand news
- bjp candidates jharkhand
- bjp jharkhand
- clean city jharkhand
- clean news
- clean news jharkhand
- cleanest city jharkhand
- jharkhand
- jharkhand bihar news
- jharkhand breaking news
- jharkhand elections
- Jharkhand government
- jharkhand jaate hue
- jharkhand ke log
- Jharkhand News
- jharkhand news today
- jharkhand people
- jharkhand polls
- jharkhand roadways
- jharkhand today news
- jharkhand tourism
- khabar jharkhand
- renewable energy in jharkhand