रघुबर काल के पांच मंत्रियों के आय की जांच का मामला खारिज !
- By rakesh --
- 17 Mar 2025 --
- comments are disable
रघुवर सरकार के पांच मंत्रियों के आय की नहीं होगी जांच, हाई कोर्ट ने खारिज की याचिका
तत्कालीन रघुवर सरकार के पांच मंत्रियों अमर कुमार बाउरी, रणधीर सिंह, डॉ नीरा यादव, लुइस मरांडी और नीलकंठ सिंह मुंडा को झारखंड हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. दरअसल अब इन पांच नेताओं को आय से अधिक संपत्ति मामले में कोई जांच नहीं होगी. झारखंड हाईकोर्ट में दायर जनहित याचिका आज खारिज कर दी गई है.
दरअसल, वर्ष 2020 में सामाजिक कार्यकर्ता पंकज कुमार यादव ने जनहित याचिका दायर कर पूर्व मंत्री अमर कुमार बाउरी, नीरा यादव, नीलकंठ सिंह मुंडा, लुइस मरांडी और रणधीर सिंह पर आय से अधिक संपत्ति रखने का आरोप लगाते हुए एसीबी से जांच की मांग की थी. जुलाई 2023 में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कैबिनेट से पांच पूर्व मंत्रियों के खिलाफ एसीबी जांच की मंजूरी दी थी. इसके बाद एसीबी ने पूर्व मंत्रियों के खिलाफ जांच की और पंकज यादव की शिकायत को सही पाया. एसीबी ने इस मामले में पीई दर्ज कर पूर्व मंत्रियों और शिकायतकर्ता को नोटिस भी भेजा था. जनहित याचिका खारिज होने से उक्त पांचों लोगों को बड़ी राहत मिली है.
- chaku marne wale ki jamanat kab hoti hai
- contact details under pradhan mantri awas yojana
- how to complaint in pradhan mantri awas yojana
- pradhan mantri awas yojana
- pradhan mantri awas yojana 2024
- pradhan mantri awas yojana 2025
- pradhan mantri awas yojana gramin
- pradhan mantri awas yojana gramin verification
- pradhan mantri awas yojana gramin2024
- pradhan mantri awas yojana shahari
- pradhan mantri awas yojna list 2025
- pradhanmantri aawas yojana janch