धक-धक गर्ल को जन्मदिन पर टाटा के पप्पू सरदार ने आखिर क्या किया !

बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के प्रशंसक पप्पू सरदार ने धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित का जन्मदिन सोमवार को धूमधाम से मनाया…. इस बार पप्पू सरदार माधुरी दीक्षित के जन्मदिवस पर ना तो केक काटा और ना ही चाट बांटा. इस बार अलग अंदाज में बर्थ डे सेलिब्रेट किया. हरि कीर्तन और पूजा अर्चना कर अभिनेत्री के सुखमय जीवन की प्रार्थना भगवान से की….

.वैसे तो अभिनेत्री माधुरी दीक्षित का जन्मदिन 15 मई को है. फैन पप्पू सरदार 14 मई -15 मई के मध्य रात को उनका जन्मदिन मनाते हैं. गौरतलब है कि जमशेदपुर में पप्पू सरदार पिछले कई वर्षों से बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित का जन्मदिन पूरे धूमधाम से मनाते हैं. मगर इस वर्ष ना तो पप्पू सरदार ने केक काटा और ना ही हंगामा हुआ. इस वर्ष पूरी सादगी पूर्ण हरि कीर्तन के साथ माधुरी दीक्षित का जन्मदिन मनाया गया. जहां देर रात तक कई लोग हरि कीर्तन में शामिल होकर भगवान के दरबार में अपनी हाजिरी लगा रहे थे.

 

हरि कीर्तन में शामिल इस्कॉन के विदेशी मेहमान भी शामिल थे. वहीं इस अवसर पर इस्कॉन के सदस्यों ने कहा कि माधुरी दीक्षित के चाहने वाले पूरी दुनिया में मौजूद हैं. कहा कि हर वर्ष की तरह इस बार भी अभिनेत्री के जन्मदिन पर लोग उन्हें मुबारकबाद देंगे. कुछ लोग उपहार भी देंगे. मगर माधुरी दीक्षित के भाई पप्पू सरदार के द्वारा उनके जन्मदिन पर जो तोहफा दिया जा रहा है वह अनमोल है…

ब्यूरो रिपोर्ट सबरंग समाचार