राज्यसभा चुनाव के बाद राजनीतिक घमासान

rajyasabha चुनाव के Result पर गठबंधन में घमासान, भिड़े कांग्रेस-राजद

rajyasabha चुनाव के Result आते ही झारखंड में राजनीतिक घमासान

झारखंड में राज्यसभा के चुनाव के Result आने के साथ ही राज्य की राजनीति में नया घमासान शुरू हो गया है। इस बार राज्य में विपक्ष और सत्ता पक्ष के बीच घमासान नहीं है, इस बार तो सत्ताधारी दलों के बीच घमासान शुरू हो गया है। राजनीतिक लड़ाई इस कदर से हावी हो रही है जिससे ऐसा भी लगने लगा है कि कहीं सत्ताधारी दल एक दूसरे से अलग रास्ता तैयार ना कर लें।  झारखंड में राज्यसभा का चुनाव झारखंड की सरकार के समीकरण को बिगाड़ भी सकता है… आरडेजी के विधायक के इस बयान के बाद से झारखंड में सरकार चला रही पार्टी के गठबंधन की गांठ भी खुलती नजर आ रही है… दरअसल राज्यसभा के चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी की हार के बाद से प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के राजू ने जो बयान दिया उससे गठबंधन में शामिल आरजेडी के नेता कांग्रेस पर विफरते नजर आ रहे हैं.
के राजू के इस बयान के बाद आरजेडी खेमे में कांग्रेस को लेकर हलचल इस कदर तेज हो गई कि आरजेडी ने बिहार में कांग्रेस के रवैये का भी जिक्र कर दिया और यहां तक कह डाला कि अगर जरुरत पड़ी तो बिना कांग्रेस के सरकार चलाई जा सकती है। आरजेडू के विधायकों ने कहा है कि कांग्रेस के नेताओं को अपने गिरहबान में झांकना चाहिए। विधायकों ने साफ तौर पर कहा कि अब तो चोर मचाए शोर वाली स्थिति होत गई है।

बहरहाल झारखंड में सरकार चला रही पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस के बीच पहले से ही कई मुद्दों को लेकर तल्खी बढ़ी हुई है.. ऐसे में अगर आरजेडी भी कांग्रेस से दूरी बनाती है, तो आनेवाले समय में झारखँड में कांग्रेस मुक्त सरकार चलाने की पहल की जा सकती है…

कैसे झारखंड में सरकार के बीच टूट रहे हैं रिश्ते

• बिहार चुनाव के समय जेएमएम की तरफ से दो सीट पर चुनाव लड़ने की मांग की गई, लेकिन कांग्रेस ने इसे टाल दिया था।
• असम के चुनाव में जेएमएम ने अपने प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतारे, लेकिन कांग्रेसी नेताओं ने कोई साथ नहीं दिया।
• बंगाल चुनाव में झारखंड से सटे इलाकों में जेएमएम प्रत्याशी उतारने की कोशिश की, लेकिन कांग्रेस की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, बाद में हेमंत ने ममता के समर्थन में प्रचार किया…
• राज्यसभा के चुनाव में बिना गठबंधन की सहमति के ही कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी उतार दिया, इसको लेकर भी जेएमएम में थी नाराजगी।
…………………………………………………………………

अब कांग्रेस को अगर सराकर से बाहर जाना पड़े तो क्या समीकरण है

• झारखँड मुक्ति मोर्चा के पास अपने 34 विधायक है..
• आरजेडी के पास 04 विधायक हैं, जो जेएमएम का साथ देने को तैयार हैं…
• माले के पास दो विधायक हैं जो सरकार के साथ हैं..
• जदयू के सरयू राय और जेएलकेएम के जयराम ने पहले ही कहा है कि अगर कांग्रेस मुक्त सरकार बनाने की नौबत आए
• इन सभी को मिलाकर 42 का आंकड़ा पहुंच जाता है, जिससे राज्य में सरकार आसानी से चल सकती है…

झारखँड विधानसभा में राजनीतिक दलों की स्थिति

गठबंधन दल- 56
• जेएमएम- 34
• कांग्रेस- 16
• आरजेडी- 04
• माले- 02
………………………………………………..
विपक्षी पार्टी- 24
• बीजेपी- 21
• आजसू- 01
• जेडीयू- 01
• एलजेपी-01

निर्दलीय विधायक- जेएलके एम- 01

 

 

ALSO READ-Rajyasabha chunao में जेएमएम से बैजनाथ व निर्दलीय नाथवानी की जीत