जेपीएससी रिजल्ट लॉटरी का रिजल्ट ज्यादा दिख रहा है : प्रतुल शाहदेव
- By rakesh --
- 24 May 2025 --
- comments are disable
आरक्षण का श्रेणी वार परिणाम नहीं निकाल कर जेपीएससी ने इस परीक्षा को भी संदिग्ध बना दिया – प्रतुल शाह देव
प्रकाशित रिजल्ट लॉटरी का रिजल्ट ज्यादा दिख रहा है
निष्पक्षता और पारदर्शिता दिखाते हुए जेपीएससी श्रेणी वार परिणाम प्रकाशित करे
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने आज प्रदेश मुख्यालय में एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए जेपीएससी के द्वारा मुख्य परीक्षा के निकाले गए परिणाम पर प्रश्न खड़ा किया।प्रतुल ने कहा कि आयोग का वेबसाइट लिखता है कि आयोग का उद्देश्य निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया को बढ़ावा देना है।भारत का संविधान का आर्टिकल 15 एवं 16 एससी, एसटी,ओबीसी वर्गों को आरक्षण की सुविधा प्रदान करता है। इसके अतिरिक्त ईडब्ल्यूएस एवं अन्य श्रेणियां में भी आरक्षण का प्रावधान है। परंतु जेपीएससी ने बिल्कुल सपाट तरीके से किसी लॉटरी के परिणाम की तरह परीक्षा का रिजल्ट निकाल दिया है। इससे यह पता नहीं चल पा रहा की एससी, एसटी ,ओबीसी एवं अन्य आरक्षित वर्गों को निर्धारित कोटा मिला और ढाई गुना से ज्यादा विद्यार्थियों को इंटरव्यू में बुलाने की प्रक्रिया का पालन हुआ है कि नहीं।
प्रतुल ने कहा अगर आरक्षण के श्रेणी वार कोटा को स्पष्ट करते हुए जेपीएससी परिणाम निकालती तो सिस्टम में पारदर्शिता दिखती। प्रतुल ने कहा की श्रेणी वार परिणाम निकालने से उम्मीदवारों को भी स्पष्ट होता कि उनकी मेरिट में क्या स्थिति है।
प्रतुल ने कहा कार्मिक विभाग ने 19 दिसंबर, 2023 को गजट नोटिफिकेशन के अंतर्गत झारखंड कंबाइंड सिविल सर्विस एग्जामिनेशन रूल्स 2023 को लागू किया था। इस अधिसूचना में ही यह स्पष्ट किया गया है की अलग-अलग वर्गों के लिए अलग-अलग कट ऑफ मार्क्स होगा। जिसमें एससी, एसटी, महिलाएं ,अति पिछड़ा वर्ग एनेक्सचर 1, पिछड़ा वर्ग एनेक्सचर टू ,आदिम जनजाति और ईडब्ल्यूएस शामिल है।प्रतुल ने कहा कि इसी अधिसूचना में स्पष्ट लिखा गया है की मुख्य परीक्षा के लिखित परिणाम में हर कैटेगरी के ढाई गुना से ज्यादा अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर कट ऑफ मार्क्स को भी कम करने का प्रावधान दिया गया है। लेकिन जेपीएससी द्वारा प्रकाशित रिजल्ट में किसी भी श्रेणी का उल्लेख नहीं है जो कि संदेह पैदा करता है। प्रतुल ने कहा कि परीक्षा परिणाम से यह भी संदेह उत्पन्न होता है की क्या आरक्षित वर्गों को उनका हक मिल पाया या नहीं।या फिर इस बार भी झारखंड से बाहर के लोगों को ज्यादा सिलेक्शन हो गया?
प्रतुल ने कहा कि सरकार को इस मुद्दे पर संज्ञान लेना चाहिए और जेपीएससी को भी चाहिए कि वह अविलंब श्रेणी वार परीक्षा परिणाम प्रकाशित करें।अन्यथा एक बार फिर से जेपीएससी का आचरण संदेह के घेरे में आ जाएगा ।आज की प्रेस वार्ता में सह मीडिया प्रभारी अशोक बड़ाइक भी उपस्थित थे।
- 11th jpsc mains result
- 11th jpsc result
- 11th jpsc result update
- bihar news
- bjp spokesperson pratil sahdeo
- breaking news
- india news
- jharkhand
- Jharkhand News
- JPSC
- jpsc 11th result
- jpsc latest news
- jpsc mains result
- jpsc news
- jpsc news today
- jpsc protest
- jpsc result
- jpsc result news
- jpsc student
- lagatar live
- lagatar news
- lagatarlive
- lagatarnews
- live
- live lagatar
- livelagatar
- national news
- regional news
- लगातार
- लगातार live