दिल्ली-एनसीआर में बुधवार की देर शाम अचानक मौसम बदला
- By rakesh --
- 21 May 2025 --
- comments are disable
दिल्ली-एनसीआर में बुधवार की देर शाम अचानक मौसम बदला। धूल भरी तेज हवा चलने के साथ ही तेज बारिश शुरू हो गई। कई जगह ओले गिरे हैं। तेज हवाएं चलने की वजह से कई इलाकों में बिजली गुल हो गई है। तेज बारिश होने की वजह से जलभराव हुआ और कई जगह पेड़ भी गिर गए, इससे यातायात की स्थिति भी बिगड़ गई। अचानक बारिश और ओले गिरने से लोग जहां-तहां सिर छिपाते हुए नजर आए।
राजधानी दिल्ली में मौसम ने अचानक करवट बदला। रात 8:00 के आसपास तेज हवाओं के बीच धूल भरी आंधी चली। इस दौरान हुई बारिश में कई इलाकों में ओलावृष्टि देखने को मिली। इसने दिल्ली वालों को गर्मी से राहत तो दी लेकिन जनजीवन प्रभावित भी हुआ। मौसम विभाग के अनुसार यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ और स्थानीय नमी के टकराव के कारण हुआ है। मौसम विभाग ने उत्तर पश्चिम उत्तर पूर्व, दक्षिण पश्चिम, दक्षिण पूर्व जिला में 8:00 से रात के 10:00 बजे बारिश और तूफान का रेड अलर्ट जारी किया है। नोएडा में भी तेज गर्जना के साथ जोरदार बारिश और बिजली कड़की।
- breaking news
- breaking news today
- delhi hindi news
- delhi mausam
- delhi mausam today
- delhi ncr
- delhi ncr news
- delhi rain
- delhi rain live
- delhi rain today
- delhi rain viral video
- delhi rainstorm 2025
- delhi storm news
- delhi thunderstorm
- delhi weather update
- haryana latest news
- haryana news
- live news delhi weather
- monsoon in delhi
- ncr weather news
- news nation
- trending news delhi
- weather alert delhi
- बारिश की लाइव अपडेट
- मौसम की ताज़ा खबर