आजसू ने ग्राम संगठन का गठन कर खुद को सशक्त करने की बनाई रणनीति

दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल स्तरीय संगठन विस्तार बैठक सफलतापूर्वक संपन्न

आज मैक्लुस्कीगंज, खलारी, रांची में दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल स्तरीय संगठन विस्तार को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष, आदरणीय सुदेश कुमार महतो, डा० देवशरण भगत, श्री डोमन सिंह मुंडा, श्री हसन अंसारी,*श्री प्रवीण प्रभाकर, श्री राजेंद्र मेहता श्रीमती निर्मला भगत, श्रीमती पार्वती देवी, श्री रणजीत गंजू, श्री संजय महतो, श्री ओम प्रकाश भारती, श्री आशुतोष तिवारी, श्री नागेश्वर महतो, श्री संजय मेहता, श्री दिलीप नाथ साहू,श्रीमती अंजू देवी एवम अन्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

इस महत्वपूर्ण बैठक में रांची, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा और खूंटी जिले के पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल हुए। कुल 134 वार्डों के प्रतिनिधियों सहित पांचों जिलों के केंद्रीय, जिला, नगर, प्रखंड पदाधिकारी, जिला परिषद अध्यक्ष, जिला परिषद सदस्य, प्रखंड प्रमुख और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने बैठक में भाग लिया।

बैठक के प्रमुख बिंदु एवं निर्णय:
1. ग्राम संगठन का गठन: संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त करने के लिए रणनीति बनाई गई। प्रत्येक प्रखंड में सक्रिय कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया एवम प्रत्येक प्रखंड में प्रभारियों की नियुक्ति हुई।
2. युवा संवाद कार्यक्रम: युवाओं को पार्टी से जोड़ने और उनकी प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई तथा युवाओ को पार्टी में दायित्व देने पे चर्चा हुई।
3. नगर इकाई चुनाव: नगर इकाई के आगामी चुनावों की रणनीति पर गहन चर्चा हुई, जिससे संगठनात्मक मजबूती सुनिश्चित की जा सके।
4. सोशल मीडिया टीम को सशक्त बनाना: डिजिटल प्रचार को प्रभावी बनाने के लिए सोशल मीडिया टीम के विस्तार एवं प्रशिक्षण पर बल दिया गया।

बैठक के अंत में आदरणीय सुदेश महतो जी ने सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा। उन्होंने सभी जिला अध्यक्षों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने जिलों में संगठन विस्तार की प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करें।

बैठक में भारी उत्साह देखने को मिला, और सभी उपस्थित पदाधिकारियों ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई।