अनोखा पूजा पंडाल : लालू यादव की बेटी रोहिणी का , किडनी दान करते दिखाया गया !

गरीबो के मसीहा लालू प्रसाद को दिया भगवान का दर्जा, दुर्गा पूजा पंडाल में माता के पास किया स्थापित

आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव की बेटी रोहिणी का , किडनी दान करते हुए दिखलाया गया प्रतिमा….

आकर्षक पूजा पंडाल का निर्माण कराया गया है जिसमें बाहर 101 शिवलिंग स्थापित

रांची। गरीबो के मसीहा लालू प्रसाद को दिया भगवान का दर्जा, उनके भक्तों ने (चाहने वालो ने) दुर्गा पूजा पंडाल में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद को पूजा पंडाल में माता के पास किया स्थापित किया है।

पूजा पंडाल का अंदर प्रवेश करते ही माँ दुर्गा की प्रतिमा के ठीक बगल में  आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव और उन्हें किडनी दान करने वाली उनकी बेटी रोहणी आचार्य की प्रतिमा लगाई गई है । दृश्य में दिखाया गया है कि कैसे बेटी रोहिणी आचार्य ने अपना किडनी दान कर अपने 75 वर्षीय वृद्ध पिता लालू प्रसाद यादव को जीवन दान देती है। इसके साथ ही बेटियों को मां दुर्गा का रूप बतलाया गया है ।

इसके साथ ही लालू प्रसाद यादव को दलित वंचित ,पिछड़े का मसीहा के रूप में दिखलाया गया है । वहीं पूजा पंडाल में माता के दर्शन करने आये श्रद्धालु भी पंडाल में लालू प्रसाद के इस रूप को देखकर रोमांचित हैं और इसे एक संदेश के रूप में लेते हुए कहा कि बेटियां आज सही मायने में बेटों से किसी भी रूप में कम नही हैं, और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य ने अपने पिता के लिए अपनी किडनी देकर इसे सिद्ध किया कि बेटियां अपने परिवार के लिए हर कदम पर खड़ी रहती हैं। इसलिए समाज को भी बेटियों के प्रति अपने नजरिये को बदलने की जरूरत है……

पंडाल के बाहर 101 शिवलिंग स्थापित

वैसे इस पंडाल की बात की जाए तो नामकुम स्टेशन स्थित जय माता दी क्लब दुर्गा पूजा समिति के द्वारा कर्नाटक के कोटिलिंगेश्वर मंदिर के थीम पर पंडाल का निर्माण कराया गया है,  इस पूजा पंडाल के अंदर एक  अलग अलग रखी गयी हैं…… पंडाल के बाहर 101 शिवलिंग स्थापित किया गया है….. पूजा पंडाल के अध्यक्ष विनोद सिंह यादव ने इसकी विस्तार से जानकारी दी है।