रांची निवासी ने देश विरोधी पोस्ट डालकर खुद डाला मुसीबत में- गिरफ्तार
- By rakesh --
- 11 May 2025 --
- comments are disable
रांची। पाकिस्तान के आंतंकी ठिकानों पर भारत की तरफ से किए गए हमले के बीच झारखंड के रांची निवासी फरहान मलिक नामक युवक ने सोशल मीडिया पर देश विरोधी पोस्ट डालकर खुद को भी मुसीबत में डाल लिया।इसके पोस्ट के बाद रांची से भाजपा विधायक सीपी सिंह ने पुलिस को शिकायत की इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
रांची के विधायक सीपी सिंह ने पोस्ट करते हुए लिखा रांची निवासी फ़रहान मलिक ने अपने सोशल मीडिया पर जो तस्वीरें साझा की हैं, वे बेहद भड़काने वाली एवं राष्ट्रीय सुरक्षा व भारत की संप्रभुता से जुड़ा है। इंस्टाग्राम पर ‘ग़ज़वा-ए-हिंद’ का नारा, भारतीय सेना का अपमान, और सबसे गंभीर उसने वह झंडा साझा किया है, जो आईएसआईएस, तालिबान, अल-कायदा जैसे अंतरराष्ट्रीय आतंकी संगठनों की पहचान है।
विधायक ने लिखा कि यह न केवल खुला राष्ट्रद्रोह है, बल्कि एक आतंकवादी मानसिकता का स्पष्ट संकेत भी है। यह मामला केवल एक युवक का नहीं, बल्कि उस ज़हरीली विचारधारा को दर्शाता है जो कुछ मौलाना और मदरसों के माध्यम से युवाओं के मन में भरी जा रही है। समय है कि इस युवक को तुरंत गिरफ़्तार कर पूरी गहराई से जांच हो, कहीं यह किसी बड़े आतंकी नेटवर्क से तो नहीं जुड़ा हुआ है?
विधायक ने लिखा कि ऐसी सोच, ऐसे इरादे और ऐसे लोगों को अगर आज सबक नहीं सिखाया गया, तो कल यह बड़ी घटना को अंजाम दे सकते हैं। देश को बचाना है, तो कठोर कदम अभी उठाने होंगे।
- don't post these things on social media
- india latest news
- indian social media
- indian social media platform
- madri kakoti social media row
- neha singh rathore social media post
- pak media on india
- pak media on india latest
- pakistan media on india
- pakistani media on india
- pakistani media on india latest
- social media
- social media par galat post karne par ab hogi jail
- social media policy
- western media hypocrisy on india
- whatsapp social media par galat post na karen