थमेगा Tata ग्रुप में चल रहा तूफान ? चंद्रशेखरन बने रहेंगे चेयरमैन !

तो अब थमेगा Tata ग्रुप में चल रहा तूफान? चंद्रशेखरन बने रहेंगे टाटा संस के चेयरमैन; कैसे बनी सहमति

पिछले कुछ समय से टाटा ग्रुप में तकरार (Tata Group Feud) की खबरें आ रही थीं। मगर अब एक ऐसी खबर सामने आ रही है, जिससे टाटा ग्रुप में चल रहे तूफान के थमने की उम्मीद है। दरअसल टाटा ग्रुप में रिटायरमेंट पॉलिसी से पहली बार हटते हुए, टाटा ट्रस्ट्स ने टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन के तीसरे कार्यकारी कार्यकाल को मंज़ूरी दे दी है।

कामकाज में निरंतरता बनाए रखने के लिए, ग्रुप को ये लगा कि सेमीकंडक्टर, इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए बैटरी और एयर इंडिया जैसे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स को पूरा करने के लिए एग्जीक्यूटिव लीडरशिप जरूरी है।
ट्रस्ट का प्रस्ताव टाटा संस को भेज दिया गया है, जिसे निश्चित रूप से चंद्रशेखरन को 2027 से तीसरे कार्यकाल को मंज़ूरी देते समय फैसला लेना होगा।
…..