ज्वेलरी लूटकांड का दो आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश जारी
- By admin --
- 06 Oct 2020 --
- comments are disable
- खेमका गोल्ड ट्रेडिंग में लूटकांड का खुलासा
- दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
रांची पुलिस ने खेमका गोल्ड ट्रेडिंग ट्रांसपोर्टिंग से नकद और चांदी का सिक्का उड़ाने वाले गिरोह का खुलासा कर दिया है. पुलिस ने दो आरोपियों की धर दबोचा जबकि दो और अपराधियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है. इसकी जानकारी रांची के सिटी एसपी सौरभ ने दी.
रांची में एक सितंबर को विक्रम खेमका गोल्ड ट्रेडिंग एवं ट्रांसपोर्टिंग के ऑफिस से अज्ञात चोरों ने 7 लाख 85 हजार नकद और चांदी का सिक्का, कटोरा की चोरी कर ली थी. चोरी कांड में संलिप्त सभी 4 अभियुक्तों की पहचान कर ली गयी है. इस कांड में शामिल सुमित और राजू खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.
दोनों अभियुक्तों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है. बता दें कि सुमित और उसके सहयोगी राजू खान ने पिछले साल अक्टूबर 2019 में भी अजय प्रसाद के ज्वेलरी दुकान में चोरी की थी. उस मामले में उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था. 2 माह पूर्व ही जेल से निकलने के बाद चोरी की घटना को अंजाम दिया था. अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार छापेमारी कर रही थीं