Covid 19 Update Live @ 9 pm
- By admin --
- 06 May 2020 --
- comments are disable
कोरोना से सारी दुनिया परेशान, मरने वालो की संख्या 259590 के पार।
झारखण्ड में आज 02 नए मरीज़ । मरीज़ो की कुल संख्या 127 , ठीक होने वाले 37 , इलाजरत 87 और मरने वालो की संख्या 03 है।
भारत में भी कोरोनावायरस का कहर
पूरी दुनिया के साथ भारत में भी कोरोनावायरस का कहर बढ़ता ही जा रहा है. देश में जारी लॉकडाउन के बावजूद संक्रमितों का आंकड़ा 50 हजार के पार पहुंच गया है. पिछले 12 घंटो के ताजा आंकड़ों के मुताबिक भारत में कोरोनावायरस संक्रमितों की संख्या बढ कर 52247 पहुँच गई है. पिछले 12 घंटों में कोरोना के 2842 नए मामले सामने आए हैं और इस दौरान 72 लोगों की मौत हुई है. वहीं, देश में कोरोना से अब तक 1766 लोगों की मौत हो चुकी है, हालांकि राहत की बात यह है कि 14781 मरीज इस बीमारी को हराने में कामयाब भी हुए हैं।अभी भी 35696 मरीज़ अस्पताल मैं इलाजरत हैं
देश में साबसे ज्यादा मामले महारष्ट्र और गुजरात में
महारष्ट्र में कुल 16758 मरीज़ हैं तो वहीँ गुजरात में संख्या 6625 पहुँच गई है
पुरा विश्व covid 19 की चपेट में
पूरी दुनिया के ताज़ा हालात की बात करे तो अबतक कुल 3759296 मामले सामने आये हैं जिसमें 1259452 लोग सफल इलाज़ करा कर अपने अपने घरो में स्वास्थलाभ ले रहे है। मरने वालो की कुल संख्या 259590 है
साबसे ज्यादा मामले अमेरिका में 1240654 हैं
सबरंग समाचार की आप से अपील
कोरोना का कोई इलाज नहीं इसलिए घर में रहें सुरक्षित रहें सोशल डिस्टेंसिंग बना कर रहे
- ख़ुद का बचाव ही दूसरों का बचाव है
- सोशल डिस्टेंसिंग का करें अनुपालन
- कोरोना वायरस संक्रमण का खतरा घटायें
- हाथों को साबुन से धोना रखें याद
- खांसी बुखार या सांस लेने में तकलीफ हो तो डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें
- ध्यान रखें, लापरवाही न करें।
- ★ ज़िला कंट्रोल रूम-1950
- ★ हेल्पलाइन नंबर-1075,181
- ★ टोल फ्री चिकित्सकीय सलाह-104
- ★ टोल फ्री एंबुलेंस सेवा- 108
- ★ अंतरराष्ट्रीय कॉल सेंटर-11-23978046
- ★ DPM-9431103012
- ★ Epidemiologist-0651-221561
- & 7903782859