मंत्री हाजी हुसैन अंसारी का इंतकाल, हेमंत सोरेन ने जताया दुख

मंत्री हाजी हुसैन अंसारी का इंतकाल, हेमंत सोरेन ने जताया दुख

  • अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हाजी हुसैन अंसारी का निधन
  • कोरोना से थे पीड़ित, मेदांता में चल रहा था इलाज
  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जताया दुख

झारखंड के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हाजी हुसैन अंसारी का शनिवार को मेदांता अस्पताल में निधन हो गया. 70 साल के हाजी हुसैन अंसारी कोरोना संक्रमण से ग्रसित थे. उन्होंने राजनीति कांग्रेस से शुरू की थी और 90 के दशक में झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थामा था. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेने हाजी हुसैन अंसारी के निधन पर गहरा शोक जताया है.

झारखंड के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री और मधुपुर से विधायक बनने वाले हाजी हुसैन अंसारी का शनिवार को निधन हो गया. वह कोरोना बीमारी से ग्रसित थे और रांची के मेदांता अस्पताल में भर्ती थे. निधन की सूचना मिलते ही परिजन और शुभचिंतकों का अस्पताल पहुंचना शुरू हो गया. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हाजी हुसैन अंसारी के निधन पर कहरा शोक जताया. बता दें कि झारखंड मुक्ति मोर्चा में वो मुस्लिम चेहरा थे और जेएमएम की सरकार में कई बार मंत्री रहे.