बाबूलाल के बयान पर भड़के डॉ इरफान, जमकर साधा निशाना !
- By rakesh --
- 17 Aug 2023 --
- comments are disable
रांची।
झारखंड में अक्सर चर्चा में रहनेवाले कांग्रेसी विधायक डॉ इरफान अंसारी ने एक बार फिर से झारखंड बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी पर जमकर निशाना साधा है। इरफान ने बाबूलाल के उस बयान. जिसमें उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर भ्रष्टाचार को लेकर तीखी टिप्पणी की थी। उसपर डॉ इरफान ने बाबूलाल को निशाने पर लिया है।
पहले जरा सुन लीजिए कि आखिर बाबूलाल के बयान के बाद डॉ इरफान अंसारी ने किस तरीके से बाबूलाल पर निशाना साधा है।
डॉ इरफान के इस बयान पर राजनीति में अब आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज होता नजर आ रहा है। लेकिन आखिर बाबूलाल ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनके परिवार के सदस्यों पर क्या कहा था। उसे भी जरा सुन लेते हैं।
बहरहाल आनेवाले समय में लोकसभा और विधानसभा के चुनाव होने हैं। ऐसे में राजनीतिक रूप से आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू होना लाजमी है। लेकिन अब देखना है कि इस चुनावी मूड के माहौल में कौन सी पार्टी और कौन सा नेता कितना नीचे उतरकर आरोप-प्रत्यारोप तेज करता है।