झारखंडी विचारों को एकजुट करने का समय, युवा पीढ़ी आगे आए : सुदेश
- By rakesh --
- 28 Apr 2023 --
- comments are disable
•
• इतिहास अतीत का अध्याय ही नहीं बल्कि भविष्य का आईना भी
• जो समाज पीछे छूट गए हैं, उन्हें प्रथम पाती में लाने की है तैयारी
• सुदेश कुमार महतो ने कोकरोडीह, राहे में वीर शहीद नीलांबर-पीतांबर की प्रतिमा का अनावरण किया
रांची। अंग्रेजी शासन के जुल्म, शोषण, दमन के खिलाफ तथा अपनी धरती और अस्मिता की खातिर विद्रोह का चिराग जलाने वाले 1857 की क्रांति के महानायक अमर शहीद नीलांबर-पीतांबर ने स्वाधीनता संग्राम में जो बलिदान दिया, वो युगों-युगों तक हमें प्रेरित करते रहेगा।
उक्त बातें झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने भोगता टोली, कोकरोडीह, राहे में वीर शहीद नीलांबर-पीतांबर की प्रतिमा का अनावरण करते हुए कही।
कहा कि इतिहास अतीत का अध्याय ही नहीं बल्कि भविष्य का आईना भी है। आज परिस्थितियां विपरीत हैं, समय बहुत कठिन है। समाज को तोड़ना आसान है लेकिन जोड़ना उतना ही कठिन। हमें हर परिस्थिति में जागरुक एवं एकजुट रहना होगा। जो समाज जितना संगठित है, वो उतना ही उन्नत और विकसित है।
एकजुटता से ही विकास संभव है। हमारी लड़ाई अपने राज्य, अपने समाज व संस्कृति की रक्षा के लिए है। जो समाज पीछे छूट गए हैं, उन्हें प्रथम पाती में लाने की तैयारी करनी होगी। हमें झारखण्डी विचारों को एकजुट करना होगा।
हमने आजादी के 75 वर्षों का लंबे सफर पूर्ण कर लिया है। पूरे देश ने आजादी का अमृत महोत्सव मनाया। ऐसे में हुकमरानो एवं आमजन दोनों जनों की जवावदेही है कि अपनी आजादी के सुरक्षित संरक्षित रखे। आजादी केवल वोट देने की नहीं वोट जिन बातों के लिए अधिकारों की रक्षा और हक के लिए हासिल की गयी है वे हक मिले, यह सुनिश्चित करना होगा।