रांची। शहीद डिप्टी कमांडेंड राजेश को हेमंत सोरेन, संजय सेठ सहित सभी ने दी श्रद्धांजलि..
- By rakesh --
- 29 Sep 2021 --
- comments are disable
29-सितंबर 2021
रांची
झारखंड के लातेहार जिले में नक्सलियों से मुठभेड़ में शहीद झारखण्ड जगुआर के डिप्टी कमांडेट राजेश कुमार को आज झारखंड जगुआर में सीएम हेमंत सोरेन, रांची के सांसद संजय सेठ ,डीजीपी सहित पुलीस अधिकारियो ने भावभीनी श्रधांजली दी गई गौरतलब है की कल नक्सली हमले में झारखण्ड जगुवार के डिप्टी कमांडेट राजेश कुमार शहीद हो गये थे. शहीद कमांडेट को झारखण्ड के डीजीपी सहित सभी आला अधिकारिओं ने झारखण्ड जगुवार मुख्यालय में श्रधांजली दी .
झारखंड के लातेहार जिले में नक्सली हमले में शहीद डिप्टी कमांडेट के पार्थिव शव को उनके गृह जिला मुंगेर भेजा जा रहा है .जिन्हें आज पूरे सम्मान के श्रधांजली दी गई ,शहीद डिप्टी कमांडेट के परिजन भी श्रधांजली स्थल पर पहुचे थे ,उनके आखो में भी आसुओं के सैलाब थे ,पर मन में नक्सलीओं के खिलाफ आक्रोश था लेकिन शहादत पर भी गर्व था
झारखण्ड में आप्रेसन ग्रीन हंट शुरु होने के बाद यह पहला मौक़ा है जब जेजेएमपी के नक्सलीओं ने अपना निशाना बनाया है ,कल झारखंड के लातेहार जिले में मुठभेड़ में शहीद डिप्टी कमांडेट के शव को रांची स्थित झारखण्ड जगुवार के मुख्यालय में लाया गया तो जवानों और अधिकारियो की आँखे नाम हो गई ,इनके आँखों में आंसू थे ,तो परिवार वाले स्तब्ध ,लेकिन जवानों के मन में नक्सलीओं के प्रति आक्रोश और भी बढता ही जा रहा था
बिहार के मुंगेर जिला के लाल दरवाजा निवासी राजेश कुमार ने 12 नवंबर 2007 को बीएसएफ में योगदान दिया था. उनकी पैतृक वाहिनी पश्चिम बंगाल के कृष्णनगर की 84वीं बटालियन थी. राजेश के सहकर्मियों के अनुसार राजेश कुमार तीन साल से झारखंड जगुआर में योगदान के बाद कई सफल ऑपरेशन का हिस्सा रह चुके थे. राजेश कुमार ने पूर्व में राज्य के तमाम नक्सल प्रभावित इलाकों में होने वाले ऑपरेशन में हिस्सा लिया था.
: शहीद डिप्टी कमांडेट राजेश कुमार के भाई रवि ने कहा की उनका भाई दिलेर था. शहीद के भाई ने कहा की नक्सली अब नक्सली नही रहे ओ अब तो बिजनेस कर रहे है . शहीद डिप्टी कमांडेट के भाई ने कहा की भाई की शहादत पर गर्व है