चतरा : समाहरणालय के बाद अब कोर्ट में भी मची हड़कंप
- By admin --
- 10 Jul 2020 --
- comments are disable
राज्य में कोरोना की कहर 24 जिलों में जारी है। सेफ जोन माना जा रहा चतरा जिला अब कोरोना की गिरफ्त में लगातार फसता जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार राज्य में अबतक कोरोना मरीज की संख्या 3362 तक पहुंच गई है।
इसी क्रम में चतरा जिले में कोरोना संक्रमण का गति जोर पकड़ता जा रहा है। 24 घण्टे में एक के अंदर 14 कोरोना संक्रमित मिले हैं। मरीजों के मिलने से जिले में अफरा तफरी का माहौल है। पुलिस लाईन, समाहरणालय के बाद अब न्यायालय को भी कोरोना ने धावा बोल दिया है।
न्यायालय में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के सेशन क्लर्क कोरोना संक्रमित पाया गया है। इसके बाद सम्पूर्ण न्यायालय परिसर में हड़कंप मच गया है। स्थिति को देखते हुए न्यायालय के साथ-साथ समाहरणालय को भी सील कर दिया गया है। सभी न्यायालय कर्मियों के साथ-साथ समाहरणालय व पुलिस लाईन के कर्मियों का सैम्पल जांच कराया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार सोमवार तक कोर्ट को बन्द कर दिया गया है। ज्ञात हो कि समाहरणालय में जिला भू- अर्जन कार्यालय के नाजिर के संक्रमित हो जाने के बाद एक एक करके 6 कर्मी कोरोना मरीज मिले हैं।