बोकारोः आखिर क्यों मचा सिटी थाना में भी हड़कंप,पढ़िये जरुर
- By admin --
- 14 Jul 2020 --
- comments are disable
30 पुलिसकर्मी होम कोरेनटिंन
बोकारो स्टील सिटी थाना के एक एसआई का कोरोना पॉजेटिव मिलने के बाद थाना प्रभारी समेत 30 पुलिसकर्मी होम कोरेनटिंन कर दिया गया है। वहीं थाना को बंद कर बगल के एक कमरे से संचालित किया जा रहा है।
सब इंस्पेक्टर में मिली कोविड-19 की लक्षण
बताया जा रहा है कि एक सिटी थाना के सब इंस्पेक्टर सेक्टर तीन के रहने वाले कुछ दिन पूर्व बिहार अपने घर गए थे और और वहां से लौटने के बाद कोविड जांच नहीं कराया थी। इसी बीच वे थाना समेत अन्य कार्य करते रहे।
एसपी ने दिया होम कोरेनटिंन का निर्देश
जब उनकी तबियत खराब होने लगी तब उन्होंने कोविड -19 की जांच करायी और रिपोर्ट पॉजेटिव आया। जांच रिपोर्ट पॉजेटिव आने की खबर मिलते ही सिटी थाना में हड़कंप मंच गया और फिर एसपी के निर्देश पर आज सभी पुलिस अधिकारी से लेकर कर्मी लगभग 30 कर्मी होम कोरेनटिंन मे चले गए है।
सभी होम कोरेनटिंन में गए पुलिस कर्मियो की सैंपल जांच ले लिए गए है।रिपोर्ट आने तक सभी होम कोरेनटिंन मे रहने का आदेश दिया गया है।