सेना जमीन मामले में आइएएस छवि रंजन पहुंच ईडी दफ्तर, पूछताछ जारी !

रांची। सेना की जमीन की हेराफेरी के मामले में पूर्व डीसी छवि रंजन को ईडी ने समन देकर पूछताछ के लिए बुलाया था। छवि रंजन निर्धारित समय 10.30 बजे ईडी दफ्तर पहुंच गए हैं। फिलहाल उनसे ईडी की टीम पूछताछ कर रही है। ईडी ने पहले दो बार उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन किसी कारणवश वे नहीं पहुंच पाए थे।  हालांकि पिछले समन पर वह नहीं पहुंचे थे और बाहर रहने की वजह से समय मांगा था। हालांकि ईडी ने उन्हें ज्यादा दिनों की मोहलत नहीं दी और 24 अप्रैल को फिर से समन देकर बुलाया था। इसके बाद पूर्व डीसी छवि रंजन ईडी के जोनल ऑफिस पहुंचे। जहां उनसे पूछताछ शुरू हो गई है। बता दें कि पिछले दिनों जमीन घोटाले को लेकर ईडी ने 22 ठिकानों पर छापेमारी की थी। जिसके बाद 7 लोगों को हिरासत में भी लिया गया है।

इधर दो दिन पहले ईडी की टीम ने रजिष्ट्री कार्यालय में भी देर शाम पहुंचकर जमीन के कागजातों की जांच की थी। साथ ही साथ कई विवादित जमीन की सर्टिफाइड कॉपी साथ में ले गई थी। इसके बाद अब इस मामले में जांच तेज है। माना जा रहा है कि ईडी के पास इस जमीन घाटाले से संबंधित कई साक्ष्य और सुराग मिले हैं, जिसकी तहकीकात के लिए ईडी की टीम इस घोटाले से जुड़े लोगों से पूछताछ कर रही है।