बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद प्रशासन की कार्रवाई तेज

बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद प्रभावित क्षेत्र के 1 किलोमीटर के दायरे में कुक्कुटों की कलिंग, वैज्ञानिक विधि से निस्तारण एवं संपूर्ण डिसइन्फेक्शन का कार्य जारी

रैपिड रिस्पांस टीम द्वारा किया जा रहा है कार्य

संक्रमित क्षेत्र के 1 किलोमीटर के दायरे में घर-घर जाकर मुर्गियों, अंडे आदि की उपलब्धता की जांच कर रही है टीम

संक्रमित क्षेत्र 01-10 किलोमीटर की परिधि में मुर्गी/मुर्गा/बतख/चूजा आदि पक्षी एवं अण्डों के क्रय-विक्रय पर अगले आदेश तक पूर्ण प्रतिबंध
===========================

जेल मोड़ चौक कचहरी के नजदीक बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद प्रभावित क्षेत्र के 1 किलोमीटर के दायरे में शेष बचे कुक्कुटों की कलिंग, वैज्ञानिक विधि से निस्तारण एवं संक्रमित क्षेत्र का वैज्ञानिक विधि से संपूर्ण डिसइन्फेक्शन का कार्य किया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा द्वारा बर्ड फ्लू के प्रसार के रोकथाम एक्शन प्लान के तहत कार्य के लिए बनाए गए रैपिड रिस्पांस टीम द्वारा संक्रमित क्षेत्र के 1 किलोमीटर के दायरे में कुक्कुट की कलिंग वैज्ञानिक विधि से निस्तारण और संक्रमित क्षेत्र का क्लीजिंग एंड डिसइन्फेक्शन का कार्य किया जा रहा है।

संक्रमित क्षेत्र के 1 किलोमीटर के दायरे में टीम द्वारा घर-घर जाकर मुर्गियों, अंडे आदि की उपलब्धता की जांच की जा रही है एवं बर्ड फ्लू के प्रसार के रोकथाम के लिए आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

आपको बतायेें कि बर्ड फ्लू के प्रसार के रोकथाम से संबंधित Action Plan for Prevention, Control and Containment of Avian Influenza 2021 के आलोक में जेल मोड़ चौक कचहरी से 01-10 किलोमीटर की परिधि में मुर्गी/मुर्गा/बतख/चूजा आदि पक्षी एवं अण्डों के क्रय-विक्रय पर अगले आदेश तक पूर्ण प्रतिबंध है।