बुंडू। आत्महत्या करने दशम पहुंचा युवक, पर्यटक मित्रो ने बचाई जान
- By rakesh --
- 26 Nov 2020 --
- comments are disable
बुंडू।दशम फाल में में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक युवक दशम फॉल में आत्महत्या करने के उद्देश्य से फॉल में कूदने जा रहा था। युवक जब फॉल के डेंजर जोन में पहुंच गया तो अचानक पर्यटक मित्रों की नजर पड़ गई। पर्यटक मित्रों ने तुरंत घेराबंदी कर युवक को पकड़ लिया और स्थानीय पुलिस को सुपुर्द कर दिया।
कोरोना संक्रमण काल मे आत्महत्या के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसा ही एक वाकया आज फिर दशम फॉल इलाके में होते होते रह गया। दशम फॉल में एक युवक आत्महत्या करने की कोशिश किया। स्थानीय पर्यटक मित्रों ने युवक को बचा लिया है।
आत्महत्या की कोशिश करने वाला युवक का नाम है आदिल अमन, यह कांटाटोली मौलाना आजाद कॉलोनी का रहने वाला बताया जा रहा है। इन दिनों दशम फॉल में सुरक्षा को लेकर विशेष एहतियात बरते जा रहे हैं। फॉल के खतरनाक इलाके की घेराबंदी की गई है। लेकिन रांची कांटाटोली का युवक लोहे के बने घेरे को लांघ कर नीचे जाने की कोशिश कर रहा था। इसी समय पर्यटक मित्रों की नजर उस व्यक्ति पर पड़ी और उसे बचा लिया गया। पुलिस मामले की पड़ताल की तब पता चला कि युवक नौकरी न मिलने के कारण परेशान था और घर मे झगड़े भी होते थे। तब यह सवारी वाहन से रांची से दशम फॉल पहुंचा और किसी बाइक सवार से लिफ्ट लेकर दशम फॉल में आत्महत्या की नीयत से नीचे उतरने लगा। मौका रहते पर्यटक मित्रों ने युवक को बचा लिया।
बहरहाल कोरोना की महामारी के बीच आर्थिक तंगं के कारण लोग मजूबर होते जा रहे हैं। ऐसे में परिवार, समाज और सरकार को सचेत होने की जरुरत है। साथ ही आम लोगों को मुसीबत से लड़ने और खुद को मजबूत करने की दिशा में जागरुक करना भी जरुरी है।