चुनाव आयोग मतदाताओं के साथ खड़ा था, और सदैव खड़ा रहेगा–ज्ञानेश कुमार
- By rakesh --
- 12 Apr 2025 --
- comments are disable
भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ने लोकसभा एवं विधानसभा में भाग लेने वाले वालेंटियर के जाने मतदान के अनुभव
चुनाव आयोग हमेशा मतदाताओं के साथ खड़ा था, है और सदैव खड़ा रहेगा– श्री ज्ञानेश कुमार
====================
रामगढ़। भारत के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री ज्ञानेश कुमार ने कहा है कि झारखंड की इस महान धरती पर मुझे सभी से मिलने और उनका अभिवादन करने का अवसर मिला है। मैंने वालेंटियरस से बातचीत की, जिसके दौरान मुझे एहसास हुआ कि झारखंड में लोकतंत्र की जड़ें बहुत मजबूत हैं। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष से अधिक आयु के प्रत्येक नागरिक को निर्वाचक बनना चाहिए। चुनाव आयोग हमेशा मतदाताओं के साथ खड़ा था, है और सदैव खड़ा रहेगा। श्री ज्ञानेश कुमार आज रामगढ़ के सीसीएल गेस्ट हाउस स्थित सभागार में वालेंटियर के साथ एक्सपेरिएंस शेयर कार्यक्रम के उपरांत मीडिया के प्रतिनिधियों को संबोधित कर रहे थे।
मुख्य चुनाव आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार ने कहा कि हर मतदान केंद्र पर एक बूथ लेवल अधिकारी नियुक्त किया जाता है और हर बूथ पर हर राजनीतिक दल को बूथ लेवल एजेंट नामित करने का अधिकार होता है। हर नागरिक एक निर्वाचक के रूप में सभी सुविधा अपने बूथ पर प्राप्त कर सकते है। अगर किसी व्यक्ति को निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी के निर्णय पर आपत्ती है तो वह जिला निर्वाचन पदाधिकारी/डीईओ के समक्ष अपील कर सकता है, साथ ही जिला निर्वाचन पदाधिकारी/डीईओ के निर्णय के विरुद्ध मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के समक्ष अपील दायर की जा सकती है। झारखंड में किसी भी जिला निर्वाचन पदाधिकारी/डीईओ या सीईओ कार्यालय के समक्ष कोई भी अपील लंबित नहीं है, जिसका मतलब है कि झारखंड में मतदाता सूची मतदाताओं एवं अन्य सभी सत प्रतिशत संतुष्टि के करीब है, इसके लिए झारखंड की निर्वाचन टीम सराहना की पात्र है।
इस अवसर पर श्री ज्ञानेश कुमार ने बताया कि मैं झारखंड में दो दिनों के लिए हूं इस बीच मैं कुछ कठिन स्थानों पर भी जाऊंगा।
इससे पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त ने विगत के चुनावों में भाग लेने वाले वालेंटियर से एक्सपीरियंस शेयर कार्यक्रम को संबोधित किया एवं उनके द्वारा किए गए कार्यों को सराहा।
उक्त एक्सपीरियंस शेयरिंग कार्यक्रम के स्वागत संबोधन में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री के. रवि कुमार ने वालेंटियरस को संबोधित करते हुए कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के सर्वोच्च पद पर आसीन मुख्य चुनाव आयुक्त आज हम सब के बीच उपस्थित है एवं आप सभी के अनुभवों को साझा कर रहें है। आप सभी वालेंटियर से आग्रह है कि आपके मन में किसी भी प्रकार के प्रश्न है तो उसे बे–झिझक पूछें। इस अवसर पर रामगढ़ के उपायुक्त–सह–जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री चंदन कुमार ने अपने संबोधन में यहां उपस्थित वालेंटियर के कार्यों को सराहा एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम को रामगढ़ जिले के एसडीओ श्री अनुराग तिवारी एवं वालेंटियर के मास्टर ट्रेनर श्री संजय कुमार राय ने भी संबोधित किया एवं कार्यक्रम के अंत में अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉ नेहा अरोड़ा ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम के दौरान मंच का संचालन उप सचिव श्री देव दास दत्ता द्वारा किया गया।
इस अवसर पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी झारखंड श्री के. रवि कुमार, अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉ नेहा अरोड़ा, रामगढ़ के उपायुक्त श्री चंदन कुमार, एस पी श्री अजय कुमार, संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री सुबोध कुमार सहित निर्वाचन एवं रामगढ़ जिले के पदाधिकारीगण, जिले के वालेंटियर एवं बीएलओ उपस्थित थे।
- bharat nirvachan ayog
- bharatiye chunav aayog
- bhartiye chunav aayog gk quiz
- chunav aayog
- chunav aayog gk questions
- chunav aayog ka swaroop kya hai
- chunav aayog ki prishthbhumi
- chunav aayog kya hota h
- chunav aayog kya hota hai
- chunav aayog mcqs
- chunav aayog questions
- chunav aayog quiz
- chunav aayog se jude anuchhed
- chunav ayog
- chunav ayog general awareness
- mppsc nirvachan ayog
- nirvachan aayog
- nirvachan aayog mcq
- nirvachan ayog
- nirwachan ayog