रेलवे बोर्ड की बड़ी कार्रवाई, डीआरएम समेत पांच अधिकारियों पर गिरी गाज!

नई दिल्‍ली स्‍टेशन भगदड़ मामले में रेलवे बोर्ड की बड़ी कार्रवाई, डीआरएम समेत पांच अधिकारियों पर गिरी गाज!

महाकुंभ के दौरान नई दिल्‍ली स्‍टेशन पर प्‍लेटफार्म पर हुई भगदड़ में रेलवे बोर्ड ने बड़ी कार्रवाई की है. इस हादसे में 18 लोगों की मौत हो गयी थी और कई लोग घायल हो गए थे. मामले में डीआरएम सुखविंदर सिंह समेत समेत पांच अधिकारियों पर गाज गिरी है. इन सभी का ट्रांसफर कर दिया गया है. इनकी जगह नए अधिकारियों की तैनाती भी कर दी गयी है. हालांकि रेलवे अधिकारी इसे रूटीन ट्रांसफर बता रहे हैं.

नई दिल्‍ली स्‍टेशन पर 15 फरवरी की रात हुई भगदड़ मामले में उत्‍तर रेलवे के दिल्‍ली डिवीजन के डीआरएम सुखविंदर सिंह ट्रांसफर कर उनकी जगह पुष्पेश आर त्रिपाठी की तैनाती की गयी है. वो अभी तक उत्‍तर मध्‍य रेलवे में तैनात थे. इसके अलावा एडीआरएम विक्रम सिंह राणा, सीनियर डिविजनल कमर्शियल मैनेजर (यात्री सेवाएं) आनंद मोहन, स्टेशन डायरेक्‍टर महेश यादव और आरपीएफ एएससी महेश चंद सैनी का ट्रांसफर किया गया है.