दुमका न्यूज : जी-20 में मोटे अनाज बना पसंद, झारखंड के किसानों की नई पहल !

 

दुमका। भारत में जी 20 की बैठक में दूसरे देश से आए मेहमानों के लिए भारत की ओर से मोटे अनाज से बने व्यंजन भी परोसे गए, जिसका विदेशी मेहमानों ने जमकर तारीफ भी की। लेकिन इस तरह के अनाज की मांग को देखते हुए अब झारखंड़ सहित राज्य के कई इलाकों में किसान मोटे अनाज के उत्पादन की ओर जोर दे रहे हैं। इससे किसान कम पानी में भी बेहतर फसल ले सकते हैं।

इस बीच मौसम वैज्ञानिक किसानों को राहत देने के लिये  कई ऐसी फसलें के टिप्स बताये है  जो कम पानी मे  किसान खरीफ फसलों के अच्छी पैदावार कर ज्यादा मुनाफा कमा सकते है।वैज्ञानिक मड़वा की खेती करने पर जोर देने  रहे है जो वैकल्पिक खेती के रूप में किसानों की आय में मदद करेगा।कृषि वैज्ञानिकों की मानें तो मड़वा की खेती खरीफ के मौसम में की जाती है। कम बारिश में भी अच्छी फसल उगाई जा सकती है जो काफी पोस्टिक के साथ-साथ किसानों को कम लागत में अच्छी आमदनी दे सकती है। संथाल परगना क्षेत्र में इसकी उपज अच्छे से की जा सकती है जिससे किसान मोटे अनाज के रूप में उत्पादित मड़वा की खेती कर उन्नत हो सकते है।