झारखंड की कला-संस्कृति को अंतराष्ट्रीय स्तर पर ले जाने की तैयारी

रांची।  झारखंड की प्रकृति, कला-संस्कृति और त्योहारों को अंतराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की तैयारी की जा रही है। दरअसल डेलफीक काउंसिल आफ झारखंड की तरफ से फोटो प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें झारखंड की कला संस्कृति को दर्शाया जाएगा। इस बारे में काउंसिल के अध्यक्ष एनएन पांडेय ने बताया कि यह संस्था विश्व स्तर पर कला संस्कृति के क्षेत्र में कार्य कर रहा है। भारत में 27 साल से कार्य हो रहे हैं। काउंसिल की तरफ से फोटो प्रतियोगिता का आयोजन आगामी 19 दिसंबर 2021 को आर्डे हाउस परिसर में किया जाएगा  प्रतियोगिता का विषय झारखंड की प्रकृति, संस्कृति और त्योहारों से जुड़े होंगे।

श्री पांडे ने बताया कि डेलफीक काउंसिल विश्व स्तर पर कला और संस्कृति के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रहा है भारत में काउंसिल 27 साल से सक्रिय योगदान दे रहा है। झारखंड में काउंसिल कला और संस्कृति के विकास के प्रति कृत संकल्प है और इसी के तहत आगामी 19 दिसंबर को फोटो प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसके अलावा काउंसिल कला के अन्य क्षेत्रों में राज्य के प्रतिभाओं को आगे लाने का कार्य करेगा और भविष्य में नई प्रतिभाओं को जोड़ने का कार्य करेगा। इस अवसर पर प्रतियोगिता के पोस्टर और नियमों को जारी किया गया।

प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले सभी प्रतिभागी को अधिकतम चार तस्वीर ईमेल  delphic.jharkhand@gmail.com          के माध्यम से जम करनी होगी। फोटोग्राफ्स भेजने के लिए अंतिम तिथि 15 दिसंबर 2021  है। इंटरनेशनल डेल्फिक काउंसिल के जनरल सेक्रेटरी क्रिश्चियन क्रिश जर्मनी से और रमेश प्रश्ना सार्क देशों के एडवाइजर द्वारा पत्रकारों के सवालों का जवाब दिया। शांतनु अग्रहरि और अतिराज सिन्हा ऑनलाइन जुड़े