ड्रिंक एंड ड्राइव का चलेगा अभियान, डीसी भजंत्री ने दिया निर्देश !
- By rakesh --
- 17 Mar 2025 --
- comments are disable
जिला स्तरीय सभी वरीय अधिकारियों/पदाधिकारियों के साथ अहम बैठक
=======================
जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त, रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में अहम बैठक
=======================
सभी अधिकारी आम जनों की शिकायत को दूर करने के लिए संवेदनशील रहें:-जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त, रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्री
=======================
शहर में ड्रिंक एंड ड्राइव के मामलें बहुत आ रहें है, जिसके कारण बहुत मौते हो रही है, इसके लिए लगातार अभियान चलाने के निर्देश
=================
शहर में ध्वनि प्रदूषण की शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश
=======================
जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त, रांची मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा आज दिनांक 17 मार्च 2025 को समाहरणालय ब्लॉक- ए स्थित कांफ्रेंस में जिला स्तरीय सभी वरीय अधिकारियों/पदाधिकारियों के साथ अहम बैठक आयोजित की गई।
बैठक में कई महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए उपायुक्त रांची द्वारा सम्बंधित सभी पदाधिकारियों को कई अहम दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने सभी अधिकारियों से कहा की जिला प्रशासन आम जनों की शिकायत, विधि-व्यवस्था, सरकारी भूमि पर कब्ज़ा, ड्रिंक एंड ड्राइव, ध्वनि प्रदूषण, जन शिकायत कोषांग में आए शिकायतों का तेज गति से निष्पादन, भूमि विवाद, लंबित दाखिल ख़ारिज एवं अन्य मामलों के त्वरित गति से निष्पादन को लेकर काफ़ी गंभीर है। इसके लिए सभी सम्बंधित पदाधिकारियों को अपनी प्रतिबद्धता दिखानी होगी तथा सभी मामलों में संवेदनशील रहना होगा।
ड्रिंक एंड ड्राइव के मामलों को लेकर लगातार अभियान चलाने के निर्देश
बैठक में उपायुक्त रांची ने गंभीरता पूर्वक सम्बंधित अधिकारी से कहा की शहर में ड्रिंक एंड ड्राइव के मामलें बहुत आ रहें है, जिसके कारण बहुत मौते हो रही है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। इसके रोकथाम के लिए लगातार अभियान चलाने के निर्देश के निर्देश दिए गए। ताकि इन मौतों को काफ़ी हद तक कम किया जा सकें।
बैठक में उपायुक्त ने सभी सम्बंधित पदाधिकारी को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा की सभी अधिकारी सुनिश्चित रूप से कार्यालय ससमय आए एवं आम लोगों की शिकायतों को संजीदगी से सुने।
अबुआ साथी में आए शिकायतों के निष्पादन में तेजी लाने के निर्देश
उपायुक्त ने सभी सम्बंधित पदाधिकारी को विशेष रूप से कहा की अबुआ साथी में आए शिकायतों का निष्पादन में तेजी लाए ताकि आम लोगों का विश्वास जिला प्रशासन में बना रहें।
कार्यालयों में दलाल,बिचौलिया किसी भी परिस्थिति में ना आए यह सम्बंधित सभी अधिकारी सुनिश्चित रूप से ध्यान दे। साथ ही ऐसे तत्वों पर जिला प्रशासन कानूनी कार्रवाई भी करेगा। आम जन भी ऐसी शिकायत को सीधे तौर पर जिला प्रशासन को अबुआ साथी में भी कर सकते है।
जिला प्रशासन दलाल बिचौलिया पर कड़ी कार्रवाई करेगा। इसके लिए सतत निगरानी भी रखी गई है।
शहर में ध्वनि प्रदूषण की शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश
बैठक में उपायुक्त द्वारा विशेष रूप से सम्बंधित अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा की रांची शहर और आस-पास क्षेत्रों से शिकायत प्राप्त होती है, की बियर बार, रेस्टोरेंट, बैंक्विट हॉल एवं अन्य जगहों में ध्वनि प्रदूषण उल्लंघन बहुत होते है। इसपर माननीय उच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों का पालन हर हाल में हो यह सुनिश्चित करें। ध्वनि प्रदूषण की शिकायत आमजन टॉल फ्री न. 📞112 में कर सकते है। साथ नजदीकी पुलिस स्टेशन में जाकर अपनी शिकायत कर सकते है।
भूमि विवाद के मामलों को दूर करने के लिए सेल बनाने पर चर्चा
शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से कई तरह के भूमि सम्बंधित मामलें लगातार आते है। जिसको दूर करने को लेकर उपायुक्त द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए भूमि विवाद के मामलों को दूर करने के लिए सेल बनाने को लेकर चर्चा किया। इसमें सीएनटी एक्ट उल्लंघन के मामले, सरकारी भूमि पर कब्ज़ा,
भूमि से जुड़े फर्जीवाडा अन्य अपराधों को रोकने के लिए राज्य सरकार द्वारा बनाए कानून का पालन एवं अन्य मामलों को देखेगी। इससे आम लोग जिन्होंने अपनी मेहनत की कमाई से भूमि लिया है, उनकी भूमि को दलाल से बचाया जा सकें। साथ ही सरकारी भूमि पर कब्ज़ा किए लोगों पर भी सीधे कार्रवाई की जा सकें।
जानकारी हो की जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा इस तरह की बैठक वरीय पदाधिकारियों के साथ हमेशा करते हुए कई आवश्यक निर्देश दिए जाते है। साथ में समय-समय पर इसकी समीक्षा भी किया जाता है।
इस बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी सदर रांची, श्री उत्कर्ष कुमार, अपर समाहर्ता रांची, श्री रामनारायण सिंह एवं अन्य सम्बंधित सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।
=======================
★ध्वनि प्रदूषण की शिकायत के लिए आप टोल-फ्री नंबर 📞112 पर कॉल कर सकते हैं या अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन में जाकर शिकायत दर्ज करा सकते हैं
=================
- anti drink drive
- chalo movie drunk and drive full song
- don’t drink drive
- drink and drive
- drink drive
- drink drive accident
- drink drive crash
- drink driving
- drive
- driving drunk
- drunk
- drunk and drive
- drunk and drive full video song
- drunk and drive song
- drunk and drive song lyrics
- drunk and drive video song
- drunk and driving funny
- drunk driver
- drunk drivers
- drunk driving
- law and crime
- law and crime network
- too drunk to drive
- true crime