अवैध तरीके से जमीन की खरीद-बिक्री के साथ अवैध माइंस को लेकर ईडी सक्रिय
- By rakesh --
- 01 Aug 2023 --
- comments are disable
रांची। झारखंड में जमीन की फर्जी तरीके के की गई खरीद बिक्री के मामल में अब ईडी का शिकंजा तेजी से कसता जा रहा है। एक तरफ जहां कई बड़े अधिकारी अब इडी के शिकंजे में हैं। वहीं राज्य के बड़े कारोबारी विष्णु अग्रवाल से ईडी की टीम ने पूछताछ के बाद देर रात गिरफ्तार कर लिया है। माना जा रहा है कि उनकी गिरफ्तारी के बाद से कई नए नाम का खुलासा हो सकता है और इडी की टीम उनसे पूछताछ कर सकती है।
इसके पहले लगभग एक दर्जन से अधिक लोगों को ईडी ने पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया है। इसमें रांची के पूर्व डीसी सह आईएएस अधिकारी छवि रंजन के साथ साथ कारोबारी अमित अग्रवाल भी इडी की गिरफ्त में हैं। इसके अलावा कुछ राजस्व विभाग के अधिकारी और जमीन दलाल को भी इडी ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विष्णु अग्रवाल को रांची के चेशायर होम रोड स्थित एक एकड़ जमीन की अवैध तरीके से खरीद-बिक्री में शामिल होने को लेकर ईडी के बाद गिरफ्तार की है। इसके अलावा रांची के बरियातू में सेना की जमीन के साथ साथ कई जमीन को लेकर जांच कर रही है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रांची और राज्य के कई इलाकों में अवैध तरीके से जमीन-की खरीद बिक्री बड़े पैमाने पर की गई है। इसमें जहां कई सफेदपोश के साथ साथ ब्यूरोक्रेट्स और बड़े कारोबारी का नाम शामिल है।
सवाल यह खड़ा हो रहा है कि आखिर राज्य में इनती बड़ी मात्रा में जमीन की खरीद –बिक्री अवैध तरीके से करने और कराने के पीछे किसका हाथ हैं। क्योकि ईडी के पास कई दस्तावेज और सबूत मिल रहे हैं, जो कई बड़े नाम के संलिप्त होने की जानकारी दे रहे हैं।
हाल के दिनों में अब कई आम लोग भी राज्य में पुलिस के पास नहीं जाकर ईडी के दफ्तर पहुंच रहे हैं, जहां अपनी शिकायत तत्थों और कागजात के साथ भी जमा कर रहे हैं। ऐसे में आनेवाले दिन में ईडी तमाम मामलों में जांच का दायरा बढ़ाने की तैयारी कर सकती है।
अब सामाजिक कार्यकता राज्य के दुमकाके शिकारीपाड़ा में अवैध खनन के की जानकारी भी ईडी कौ सौंपी गई है।