झारखंड को बेहतर बनाने के लिए अच्छे विचार और सोच जरूरी : सुदेश महतो
- By rakesh --
- 07 Mar 2024 --
- comments are disable
• झारखंड को बेहतर बनाने के लिए अच्छे विचार और सोच जरूरी : सुदेश महतो
• पूर्व डीआईजी संजय रंजन समेत कई लोग आजसू पार्टी में हुए शामिल
रांची। आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहा है कि झारखंड को बेहतर बनाने के लिए अच्छे विचार और सोच जरूरी हैं। ऐसे लोगों को एक मंच पर लाने की हमारी कोशिशें लगातार आगे बढ़ रही है। हमें सभी के विश्वास पर खरा उतरना है।
ये बातें उन्होंने केंद्रीय कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में कही। इस दौरान पूर्व डीआईजी संजय रंजन, उद्यमी कपिल कपूर, अधिवक्ता मेघा कपूर , डॉ. प्रतीक वर्मा समेत रांची के कई उद्यमियों एवं समाजसेवियों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
सुदेश कुमार महतो ने संजय रंजन का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि पार्टी ने हमेशा से युवाओं, महिलाओं और बुद्धिजीवियों का कद्र किया है। संजय जी ने पुलिस सेवा में रहते हुए राज्य की अपेक्षाओं और समस्याओं को समझा जाना है। इनके अनुभवों का लाभ राज्य को अवश्य मिलेगा। आजसू पार्टी आप सभी को सार्वजनिक जीवन में जनता की सेवा करने का सशक्त मंच देगी। उन्होंने कहा कि झारखंड में सरकार ने जनता को छला है। सरकार की वादाखिलाफी का जवाब जनता इन्हें देगी।
मौके पर पूर्व डीआईजी संजय रंजन ने कहा कि सुदेश कुमार महतो के विजन और विचारों से प्रभावित होकर आजसू पार्टी में शामिल हो रहा हूँ। आजसू अपनी शर्तों और उसूलों पर डट कर चलने वाली पार्टी है। इस पार्टी ने हमेशा जनाकांक्षाओं के अनुरूप जमीनी स्तर पर काम किया है।
मौके पर अखिल झारखण्ड बुद्धिजीवी मंच के अध्यक्ष डोमन सिंह मुंडा, महासचिव मुकुंद चंद्र मेहता, केंद्रीय उपाध्यक्ष हसन अंसारी, मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत, केंद्रीय महासचिव राजेन्द्र मेहता, सुबोध प्रसाद, डॉ. सुधीर यादव, मनोज सिंह, जितेन्द्र सिंह, सतेंद्र सिंह, डॉ. यू.सी मेहता, सीमा सिंह, एस अली, डॉ.अशोक नाग, ब्रज मोहन कुमार, परवाज़ खान मुख्य रूप से उपस्थित रहें।
इन्होंने सदस्यता ग्रहण की :
डॉ. पाठक वर्मा, अजय पासवान , करण पासवान,मनीष पासवान ,कुनाल पासवान, आशीष पासवान , नितेश पासवान, अनिकेत पासवान , अंकित कुमार , पिंटू यादव, गुड्डू कुमार, डॉ. कुंदन तिवारी, रवि कुमार, मुकेश कुमार महतो, रिंकी नायक ने थामा पार्टी का दामन। साथ ही अखिल झारखंड छात्र संघ के सचिव सचिन भगत और वरीय उपाध्यक्ष रोशन सेठ के नेतृत्व में नवनीत शंकर भगत, राजेश उरांव, निर्मल सोरेंग, सुकरा उरांव, प्रकाश कुजूर, अजय टोप्पो,आशीष भगत , शंकर उरांव , श्याम उरांव , बिनोद उरांव जागेश्वर साहू, रमेश उरांव, कुलदीप भगत, रोहित कुजूर, बीरचंद उरांव ने सदयस्ता ग्रहण की।
- ajsu
- ajsu chief sudesh mahto
- AJSU Party
- ajsu party sudesh mahto
- ajsu sudesh mahto
- ajsu supremo sudesh mahto
- sketch of sudesh mahto
- sudesh kumar mahto
- sudesh kumar mahto ajsu
- Sudesh Mahato
- sudesh mahato ajsu
- sudesh mahto
- sudesh mahto ajsu
- sudesh mahto ajsu party
- sudesh mahto ajsu party video
- sudesh mahto biography
- sudesh mahto giridih
- sudesh mahto interview
- sudesh mahto jharkhand
- sudesh mahto on bjp
- sudesh mahto tweet
- sudesh mahto video