551 स्टेशनों के विकास एवं 1500 ओवरब्रिज/अंडरपास का शिलान्यास/उद्घाटन
- By rakesh --
- 27 Feb 2024 --
- comments are disable
माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के अंतर्गत 551 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास एवं 1500 रोड ओवरब्रिज/अंडरपास का शिलान्यास/उद्घाटन/राष्ट्र को समर्पण कार्यक्रम के अवसर पर टाटानगर रेलवे स्टेशन पर आयोजित समारोह में माननीय राज्यपाल श्री सी.पी. राधाकृष्णन ने माननीय प्रधानमंत्री जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ भारतीय रेलवे नेटवर्क की दक्षता और बुनियादी ढांचे के विकास की दिशा में व्यापक प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि भारतीय रेलवे नेटवर्क विश्व स्तर पर सबसे बड़ी व सबसे विकसित प्रणालियों में से एक है, जो देश भर में लोगों एवं वस्तुओं के आवागमन की दिशा में एक महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करता है।
राज्यपाल महोदय ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी के ‘स्वच्छ भारत अभियान’ जैसे उल्लेखनीय पहलों से रेलवे स्टेशनों, प्लेटफार्मों, प्रतीक्षा क्षेत्रों और स्टेशन परिसरों की स्वच्छता और कार्यक्षमता में अहम सुधार हुए हैं। माननीय प्रधानमंत्री जी झारखंड में रेलवे नेटवर्क विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। झारखंड में टाटानगर एवं अन्य रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास इसी दिशा में एक सार्थक कदम है।
राज्यपाल महोदय ने कहा कि ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ जैसी पहल विकसित भारत विकसित भारत @2047 की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है। उन्होंने विकसित भारत के लिए अन्य योजनाओं यथा- ‘प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना’, ‘जल जीवन मिशन योजना’, ‘प्रधानमंत्री आवास योजना’ इत्यादि की शुरुआत की है जिससे लोगों को काफी सुविधा प्राप्त हो रही है।
राज्यपाल महोदय ने इस अवसर पर साउथ ईस्टर्न रेलवे हाई स्कूल, टाटा में आयोजित ‘2047 का विकसित भारत विकसित रेल’ विषय पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया। इस कार्यक्रम के उपरांत राज्यपाल महोदय ने अन्नामृत फ़ाउंडेशन में जाकर वहाँ की कार्यप्रणाली को देखा एवं वृक्षारोपण भी किया। अन्नामृत फ़ाउंडेशन के द्वारा बच्चों को मिड डे मील उपलब्ध कराया जाता है।
- billion dollar railway
- brio wooden railway
- canadian pacific railway
- INDIAN RAILWAY
- indian railway station
- karachi railwe ground event
- living in railway station
- minecraft transit railway
- new delhi railway station
- railway
- railway machine
- railway station
- railway track
- railway track construction
- railway track machine
- railway train
- railway warking machine
- railwe track change kaise karta hai
- railwe track cross the van
- scotland railway
- thomas wooden railway