जनता के विश्वास और उम्मीद को जीतना हमारा लक्ष्य : जितेंद्र सिंह
- By rakesh --
- 27 Feb 2024 --
- comments are disable
• जनता के विश्वास और उम्मीद को जीतना हमारा लक्ष्य : जितेंद्र सिंह
• जितेंद्र सिंह को रांची महानगर समिति ने किया सम्मानित
• रांची महानगर की बैठक सह सम्मान समारोह आयोजित
रांची : हम रांची महानगर के समस्त साथी मिलकर सभी वार्ड और शहरी क्षेत्र में आजसू पार्टी के विचारों और सिद्धांतों को पहुँचाने का कार्य करेंगे। पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने जो जिम्मेदारी मेरे कंधों पर दी है उस जिम्मेदारी का निर्वहन मैं पूरी निष्ठा के साथ करूँगा। हमारा सबसे पहला काम संगठन विस्तार कर उसे मजबूती प्रदान करना है। रांची महानगर समिति 24 घण्टे रांची और रांचीवासियों की सेवा में उपलब्ध रहेगी। लोगों के विश्वास और उम्मीद को जीतना ही हमारा लक्ष्य।
उक्त बातें केंद्रीय सचिव सह रांची महानगर प्रभारी जितेंद्र सिंह में हरमू स्थित केंद्रीय कार्यलय में आयोजित महानगर की बैठक सह सम्मान समारोह में कही। इस दौरान रांची महानगर समिति के सदस्यों ने नवनियुक्त केंद्रीय सचिव सह रांची महानगर प्रभारी जितेंद्र सिंह का स्वागत और सम्मान किया।
बैठक से पूर्व संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित रविदास समाज के अध्यक्ष टिंकू राम और सचिव संदीप राम ने रविदास जी के जीवनी पर प्रकाश डाला। मौके पर समाजसेवा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान जितेंद्र सिंह ने संत रविदास के मंदिर निर्माण करवाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि राज्य में रविदास जी का एक भी मंदिर नहीं है। समाज मंदिर के लिए जमीन चिन्हित करें मेरी टीम मंदिर निर्माण करेगी। मंदिर निर्माण में यदि कोई अड़चन आती है हम उसे दूर करेंगे।
बैठक में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष संजय महतो, महिला जिला अध्यक्ष बीना देवी, महानगर अध्यक्ष ज्ञान सिन्हा, महानगर महिला अध्यक्ष सीमा सिंह, बंटी यादव, रमेश गुप्ता, सुनील यादव, ओम वर्मा समेत अन्य लोग उपस्थित रहें।
इन्हें किया गया सम्मानित :
मुन्नी देवी, सोमा देवी, रुक्मणि देवी, रुकनी देवी, पार्वती देवी, सीता देवी, सावित्री देवी, मिलापो देवी, सोनी देवी, वीना देवी, रजनी देवी, किरण देवी, राधा देवी, ललिता देवी, राजमणि देवी, लक्ष्मी देवी, नैना देवी, रीना देवी, सुमन देवी, अर्जुन राम, संजीवन राम, राजेंद्र दास, टेकु राम, संदीप राम, मुन्ना राम, अलोक राम, गंगा राम, पवन राम, जगजीवन राम, मुन्ना राम समेत अन्य लोगों को सम्मानित किया गया।
- ajsu
- AJSU Party
- ajsu party bjp party
- ajsu party foundation day 2022
- AJSU PARTY JHARKHAND
- ajsu party khijri vidhansabha
- ajsu party meeting
- ajsu party news today
- ajsu party pitai
- ajsu party ranchi news
- ajsu party song
- ajsu party sudesh mahto
- ajsu party youth
- ajsu poltical party
- asutosh mahato ajsu party
- bjp party
- fulmonir mai ajsu party
- jharkhand ajsu party
- sudesh mahato ajsu party
- sudesh mahato new song ajsu party
- sudesh mahto ajsu party
- tmc party