पीएम विश्वकर्मा योजना से आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा….बाबूलाल मरांडी
- By rakesh --
- 18 Oct 2023 --
- comments are disable
भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज कार्यशाला का हुआ आयोजन प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना का कार्यशाला आज प्रदेश कार्यालय में आयोजित की गई, कार्यक्रम की अध्यक्षता झारखंड के संयोजक सह किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू ने की।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी जी ने कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी lश्री मरांडी ने कहा कि पीएम विश्वकर्मा योजना गांव के पारंपरिक रोजगार हुनर और कौशल को बढ़ावा देने की योजना है।इस योजना के तहत गांव गांव के विभिन्न पारंपरिक कारीगरों को ज्यादा से ज्यादा लाभ मिल सके इसकी कार्य योजना बनाने पर बल दिया, साथ ही साथ पारंपरिक कारीगरों को समृद्ध करने की योजना पर विस्तृत जानकारी दी l
श्री मरांडी ने कहा इस कार्यक्रम के माध्यम से पारंपरिक कारीगरों को समर्थ बनाना ,सक्षम बनाना व समृद्ध बनाना प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का मुख्य उद्देश्य है । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने इस योजना के लिए 13000 करोड रुपए अलग से आवंटित की है। इस कार्यक्रम से जुड़ने वाले लोगों को एक सप्ताह और15 दिन का प्रशिक्षण कैटिगरी वाइज देकर उन्हें और भी कुशल बनाने का कार्य किया जाएगा। इस योजना के तहत प्रशिक्षण के बाद उपयोग में आने वाले टूल किट का भी प्रोत्साहन के रूप में वितरण किया जाएगा । उन्हें प्रमाण पत्र निर्गत की जाएगी साथ ही साथ उन्हें एक क्रेडिट कार्ड भी दिया जाएगा। सारी ट्रांजैक्शन डिजिटल माध्यम से ही की जाएगी। साथ ही साथ सरकार इनके द्वारा बनाए गए वस्तुओं का मार्केटिंग की भी संपूर्ण व्यवस्था करेगी। इस योजना के तहत एक लाख से लेकर 3 लाख तक का लोन ले सकेंगे ।
श्री मरांडी ने कहा कि इस महत्वाकांक्षी योजना से आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार होगा। ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।
इसकी विस्तृत जानकारी बिहार भाजपा के महामंत्री सह योजना के झारखंड प्रभारी श्री मिथिलेश तिवारी जी ने विभिन्न जिलों से आए प्रतिनिधियों को दी ।
कार्यक्रम में महामंत्री श्री प्रदीप वर्मा जी महामंत्री श्री बालमुकुंद सहाय जी के साथ-साथ विभिन्न जिलों से आए हुए जिला के सम्मानित कार्यकर्ता गण उपस्थित हुएl
- aaj ki taaja khabar
- babu lal marandi
- babu lal marandi on hemant soren
- Babulal Marandi
- babulal marandi fir
- bihar
- bihar jharkhand news
- bihar news
- BJP
- hemant soren
- hindi news today
- jharkhand
- jharkhand bihar news
- Jharkhand News
- jharkhand news today
- jharkhand politics
- JMM
- latest news
- latest news today
- lok sabha election
- lok sabha election 2024
- mission 2024
- news bihar
- news today
- news18 bihar
- news18 bihar jharkhand
- news18 hindi