ईडी की जांच से भागने वाले हेमंत बाबूलाल पर न लगाएं आरोप : वाजपेयी

आरोप में दम है तो सरकार उनकी ,जांच एजेंसियों से जांच कराएं

बाबूलाल मरांडी की संकल्प यात्रा से घबराई हेमंत सरकार

अपनी विफलताओं के उजागर होने से उनकी परेशानी बढ़ी, गांव, गांव तक तक जनता हेमंत के भ्रष्टाचार को जान चुकी

भाजपा के प्रदेश प्रभारी,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवम राज्यसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने आज राज्य के सत्तापक्ष द्वारा बाबूलाल मरांडी पर लगाए गए आरोप को लेकर हेमंत सरकार पर बड़ा हमला बोला। डॉ वाजपेयी ईसरी में प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे।

वाजपेयी ने कहा कि को खुद ईडी के डर से भागा भागा फिर रहा हो वो बाबूलाल मरांडी पर बेतुका,अनर्गल आरोप लगा रहा।
उन्होंने कहा कि ये तो केवल भ्रम फैलाकर जनता को दिग्भ्रमित किया जा रहा। सरकार में हिम्मत है और आरोप में दम है तो उनके पास जितनी जांच एजेंसियां हैं उससे जांच कराएं और दोषियों को सजा दें। उन्हे ऐसा करने से कौन रोक रहा है?बाबूलाल मरांडी भागने वाले नेता नही है।

कहा कि हेमंत सोरेन को सुप्रीम कोर्ट भी कहेगा, जाकर ईडी के सवालों का जवाब दें।

उन्होंने कहा कि दरअसल हेमंत सरकार बाबूलाल मरांडी की संकल्प यात्रा को मिल रहे व्यापक जन समर्थन से घबरा गई है। संथाल परगना की जनता ने लाखों की संख्या में यात्रा में शामिल होकर सरकार की नींद हराम कर दी है। इसलिए सत्ता पक्ष बौखलाया है और मरांडी जी पर आरोप लगा रहा है।

उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार ने पिछले साढ़े तीन वर्षों में केवल राज्य के खान खनिज बालू पत्थर,जमीन को लूटा है। यह भ्रष्टाचार की बात अब गांव गांव तक पहुंच चुकी है।

कहा कि हेमंत सरकार ने अपने एक भी वायदे चाहे प्रतिवर्ष 5लाख नौकरी देने का हो या बेरोजगारी भत्ता,किसानों की दो लाख की ऋण माफी कुछ भी पूरा नहीं किया। उल्टे पिछली रघुवर सरकार की कल्याणकारी योजनाएं एक रुपए में महिलाओं के नाम रजिस्ट्री,मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना में प्रतिवर्ष 25हजार रूपए किसानों के खाते में भेजना जैसी योजनाओं को बंद कर दिया। डबल सिलिंडर, गैस चूल्हा योजना भी बंद।
कहा कि आज उत्तर प्रदेश की सरकार ने रघुवर सरकार के तर्ज पर एक रुपए की रजिस्ट्री योजना को लागू किया है।

कहा कि राज्य में अपराधियों का मनोबल चरम पर है। साढ़े तीन वर्षों में 5500से अधिक बहन बेटियों के साथ बलात्कार की घटनाएं हुई लेकिन एक भी अपराधी को अबतक सजा नही हुई है। उन्होंने कहा कि उत्तरप्रदेश में बुलडोजर बाबा को देखो हिम्मत नही उनके राज्य में कोई गुंडा बदमाश बेटियों पर बुरी नजर डाल दे। राज्य की बिजली व्यवस्था ध्वस्त। रघुवर सरकार में शहरी क्षेत्र में 24घंटे ग्रामीण क्षेत्रों में 18घंटे बिजली उपलब्ध थी।आज शहरी क्षेत्र में भी 18घंटे बिजली नही।

उन्होंने कहा राज्य में सरकार का कोई इकबाल नही,सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग हो रहा।पुलिस अधिकारी अपराधियों ,भ्रष्टाचारियों को संरक्षण दे रहे ।

उन्होंने कहा कि ऐसी भ्रष्ट निकम्मी विकास विरोधी राज्य सरकार को प्रदेश की जनता समझ चुकी है। इस सरकार को उपचुनाव में जनता करारा जवाब देगी।
आज की प्रेसवार्ता में प्रदेश महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू,प्रवक्ता सरोज सिंह,जिलाध्यक्ष महादेव दुबे ,प्रदीप साहू भी उपस्थित थे।