वैद्यनाथ राम का नाम आखरी समय में काटना एससी के साथ ठगी – बाउरी
- By rakesh --
- 16 Feb 2024 --
- comments are disable
Ø शपथ ग्रहण के ठीक पहले वैद्यनाथ राम जी का नाम आखरी समय में काटा जाना अनुसूचित समाज के साथ ठगी – अमर कुमार बाउरी
Ø झारखंड के 50 लाख की अनुसूचित जाति समाज को ठगबंधन सरकार के द्वारा एक और ठगी-धोखा दिया गया- अमर कुमार बाउरी
Ø झामुमो कांग्रेस राजद का दलित विरोधी चेहरा फिर आया सामने– अमक कुमार बाउरी
Ø दलित वर्ग कांग्रेस, जेएमएम और राजद पार्टी का झंडा और डंडा ढोने लायक है ना कि सत्ता में हिस्सेदारी व भागीदारी के लायक- अमर कुमार बाउरी
रांची, 16.02.2024, चंपाई सोरेन की हेमंत पार्ट -2 वाली सरकार का कैबिनेट का दूसरा विस्तार शुक्रवार को हो गया। इस विस्तार में 8 मंत्रियों ने शपथ ली। राजभवन में आयोजित समारोह में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी। जिसमें डॉ रामेश्वर उरांव, दीपक बिरुआ, बन्ना गुप्ता, बादल पत्रलेख, मिथिलेश ठाकुर, बसंत सोरेन, हफीजुल हसन और बेबी देवी शामिल रहीं। राज्य की विडंबना है कि शपथ ग्रहण के ठीक पहले बैद्यनाथ राम जी का नाम आखिरी समय में काटा गया। जबकि बैद्यनाथ राम का नाम राजभवन को भेजी गयी सूची में शामिल था। झारखंड के 50 लाख की आबादी वाले अनुसूचित जाति समाज को ठगबंधन सरकार के द्वारा एक और ठगी-धोखा का सामना करना पड़ा है। उक्त बातें नेता प्रतिपक्ष, झारखण्ड विधानसभा अमर कुमार बाउरी ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कही।
उन्होंने कहा कि झामुमो, कांग्रेस, राजद का दलित विरोधी चेहरा फिर से एक बार सबके सामने आ गया है। झारखंड के दलित वर्ग सिर्फ उनकी पार्टी का झंडा और डंडा ढोने लायक है ना कि सत्ता में हिस्सेदारी व भागीदारी के लायक है। एक बार फिर मंत्री परिषद में अनुसूचित जाति समाज का प्रतिनिधित्व शून्य रहेगा। इस निकम्मी एवं ठगबंधन वाली सरकार को लोकसभा एवं विधानसभा के चुनाव में जनता करारा जवाब देगी।
- Hemant Soren jharkhand
- jharkhand
- jharkhand cm hemant soren
- jharkhand current affairs
- jharkhand gk
- jharkhand gk mcq
- Jharkhand government
- jharkhand government scheme
- jharkhand govt
- jharkhand govt job news
- jharkhand govt job vacancy 2023
- jharkhand govt jobs
- jharkhand govt jobs news 2021
- jharkhand govt scheme
- jharkhand govt's
- jharkhand latest news
- jharkhand new cm
- Jharkhand News
- jharkhand politics
- jharkhand yojana
- job in jharkhand govt