राज्यसभा चुनाव में बीजेपी का एक प्रत्याशी मैदान में – चुनाव समिति का फैसला

सिर्फ चुनावी मादान में नहीं बल्कि प्रत्याशी को दिलाएंगे जीत- बाउरी

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय हरमू में शामिल हुए प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में पार्टी निर्णय लिया है कि झारखंड में रिक्त हो रहे दो राज्य सभा सीट में से एक सीट पर भारतीय जनता पार्टी अपना प्रत्याशी उतारेगी और न सिर्फ चुनाव लड़ने के लिए बल्कि जीत सुनिश्चित करने के लिए भारतीय जनता पार्टी अपने प्रत्याशी को उतार रही है।

बैठक के बाद प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड में दो राज्यसभा की सीटें जो रिक्त हो रही हैं, उसके लिए चुनाव आयोग ने अधिसूचना जारी कर दी है। और जिसके नामांकन की तिथि 8 जून को है और निर्वाचन 18 जून को है। आज हमारी भारतीय जनता पार्टी प्रदेश चुनाव समिति की बैठक प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में निर्णय लिया गया है कि पार्टी यह चुनाव लड़ेगी और अपने प्रत्याशी को हम उतारेंगे और न सिर्फ उतारेंगे, बल्कि वह प्रत्याशी हमारा विजयी भी होगा। इस निर्णय के साथ आज की इस चुनाव समिति की बैठक संपन्न हुई।

राज्यसभा प्रत्याशी के सवाल पर उन्होंने कहा कि हमारा प्रत्याशी पार्टी के कार्यकर्ता होंगे।

जेएमएम द्वारा चुनाव आयोग को लिखे पत्र के सवाल पर उन्होंने कहा कि चोर की दाढ़ी में तिनका, उल्टा चोर कोतवाल को डांटे जैसी बात जेएमएम कर रही है। आज गठबंधन की क्या हालात हैं, किसी से छिपा नहीं है। राज्यसभा के निर्वाचन को लेकर के कांग्रेस-JMM में क्या चल रही है, किसी से छिपा नही है। उन लोगों को खुद ही अपने में एक सहमति नहीं है। जो 56 के वो दावे कर रहे हैं, वो 56 में 56 हैं क्या? उनके अंदर ही अंतर्कलह है। जेएमएम को झारखंड को बेचने का और खरीदने का पुराना अनुभव है। वह दूसरों को ज्ञान न दें तो अच्छा है। हॉर्स ट्रेडिंग उन्हीं लोगों ने यहाँ पर इंट्रोड्यूस किया हुआ है। राज्यसभा में यहाँ क्या हुआ, झारखंड , कलंकित हुआ, यह तो झारखंड मुक्ति मोर्चा का पुराना इतिहास रहा है।

उन्होंने कहा कि आंकड़े यदि जेएमएम के आस है तो डरने की क्या बात है? लोकतांत्रिक अधिकार है हमें चुनाव लड़ने का। हम अपने विचारों के साथ चुनाव क्यों नहीं लड़ने जाएँगे? हम अपना, हम अपना संवैधानिक अधिकार छोड़ दें क्या किसी के कहने से?

उन्होंने कहा कि राज्य में 81 मतदाता है, और सभी का अपना मन है अपना अंतरात्मा की आवाज़ है। सभी जानते है कि आज मोदी जी का जलवा है, मोदी जी का काम है, मोदी जी का विकसित भारत का सपना है 2047 का। और उनको मजबूत रखना है। तो लोग अंतरात्मा से भी अपने विवेक का विचार करके भी वोट डालेंगे।

उन्होंने साफ कहा कि पार्टी को यह पूर्ण विश्वास है कि इस निर्वाचन में, इस राज्यसभा के निर्वाचन में जो दो सीटें हो रही हैं, उसमें एक प्रत्याशी हम लोग निश्चित रूप से उतारेंगे। और 81 मतदाता में से जो हमें जीत के लिए 28 मत प्राप्त होने हैं, वह निश्चित रूप से हम प्राप्त करेंगे।