राज्य की भ्रष्टाचारी सरकार को हटाने का संकल्प दिलाने आया हूं : बाबूलाल
- By rakesh --
- 17 Aug 2023 --
- comments are disable
संकल्प यात्रा—पहला दिन
साहेबगंज
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विधानसभा क्षेत्र से अपनी संकल्प यात्रा का शुभारंभ किया। अपने संबोधन में मरांडी ने राज्य में व्याप्त सत्ता संपोषित भ्रष्टाचार ,बंगालादेशी घुसपैठियों संथाल परगना की बदलती डेमोग्राफी,खनिज संसाधनों , गरीबों के अनाज की लूट को उजागर किया।बरहेट की संकल्प सभा में बोलते हुए बाबूलाल मरांडी ने सोरेन परिवार द्वारा गरीबों आदिवासियों की जमीन लूट पर कड़ा प्रहार किया। मरांडी ने कहा कि जिस राज्य का मुख्यमंत्री ही गड़बड़ हो उससे राज्य के भलाई,भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने की उम्मीद भला कैसे की जा सकती है। उन्होंने हेमंत सरकार को उखाड़ फेंकने और आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव में भाजपा की मजबूत सरकार बनाने का आह्वान किया। मरांडी ने यात्रा की शुरूआत भोगनाडीह में सिद्धू-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण