लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की रणनीति तेज, बैठकों का दौर जारी
- By rakesh --
- 02 Mar 2024 --
- comments are disable
अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी द्वारा झारखंड के 14 लोकसभा क्षेत्र के लिए नियुक्त को-ऑर्डिनेटरों की बैठक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर की अध्यक्षता में हुई।बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर उपस्थित थे।
बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा हुई तथा सभी लोकसभा क्षेत्र की अद्यतन स्थिति की जानकारी प्रभारी गुलाम अहमद मीर द्वारा ली गई। को-ऑर्डिनेटरो को गुलाम अहमद मीर ने सभी लोकसभा क्षेत्र में समन्वय समिति की बैठक बुलाने का निर्देश दिया और बैठक में सभी जिला अध्यक्ष, प्रखंड अध्यक्षों, अग्रणी मोर्चा संगठन के अध्यक्ष, पीसीसी डेलीगेट की उपस्थिति अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने कहा कि हमें पूरी गंभीरता और ताकत के साथ चुनाव लड़ना है ताकि लोकतंत्र के लिए खतरा बने दलों से जनता को मुक्ति दिलाया जाए। उन्होंने कहा कि सभी लोकसभा क्षेत्र में सामाजिक, आर्थिक,जातिगत और अन्य सभी पहलुओं का विस्तार से मूल्यांकन जल्द से जल्द करना होगा और उसी के अनुरूप अपनी चुनावी तैयारी को मूर्त रूप देना होगा इसके साथ ही हमें झारखंड की वर्तमान महागठबंधन सरकार द्वारा की गई विकास योजनाओं के बारे में भी जनता को बताना होगा।
बैठक में विमर्श करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री राजेश ठाकुर ने कहा कि चुनावी बिल्कुल बज चुका है और हमें मिलकर सामाजिक ताने-बाने को छिन्न-भिन्न करने वाली केंद्र की भाजपा सरकार को शिकस्त देना है। विगत 10 वर्षों के दौरान भाजपा ने विकास और जनता की भलाई के नाम पर जनता की आंखों में धूल झोंकने का ही काम किया है और जब-जब देश में चुनाव आता है तब तब प्रधानमंत्री पूरे देश में घूम घूम कर झूठ चुनावी वादों की घोषणा करते हैं और उनका यह काम अभी भी बदस्तूर जारी है, देश के हर राज्य में हजारों करोड़ों की योजनाओं की घोषणा प्रतिदिन प्रधानमंत्री कर रहे हैं और जनता को अपने झूठे विश्वास में लेने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन आम जनता उनके झूठ को पहचान चुकी है और इसका जवाब उन्हें अपने मतदान द्वारा देश के मतदाता जरूर देंगे।
बैठक में मुख्य रूप से सुबोध कांत सहाय,प्रदीप तुलस्यान, बंधु तिर्की,जलेश्वर महतो, शहजादा अनवर,जयशंकर पाठक,अमूल्य नीरज खलको,मानस सिन्हा अशोक चौधरी उपस्थित थे।
उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने बताया कि बैठक में प्रभारी द्वारा दिए गए निर्देश के आलोक में सभी लोकसभा क्षेत्र में जल्द ही समन्वय समिति की बैठक की तिथि जारी की जाएगी।
- Congress
- congress mp dheeraj sahu
- congress state in jharkhand
- hemant soren jharkhand news
- indian national congress
- jharkhand
- jharkhand cm hemant soren
- Jharkhand Congress
- jharkhand congress crisis
- jharkhand congress latest news
- jharkhand congress leaders
- jharkhand congress legislators in delhi
- jharkhand congress mla
- jharkhand congress mla news
- jharkhand congress mlas
- jharkhand congress news
- Jharkhand government
- jharkhand hemant soren news
- Jharkhand News