षड़यंत्र करनेवालों को 24 में सबक सिखाया जाएगा- हेमंत

आंदोलन वाली जेएमएम बनाने की तैयारी !

रांची । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का कहना है कि उनके और उनकी सरकार के खिलाफ एक षड़यंत्र रचा जा रहा है। उन्होंने कहा है कि षड़यंत्र करनेवालों को अगले चुनाव में सबक सिखाया जाएगा। उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं से कहा है कि अब पार्टी को गुरुजी के समय के कार्यकाल 1990 के दशक की तरह तैयार करना है। कार्यकर्ताओं के जिंदाबाद  के नारे पर हेमंत सोरेन ने इस, बात का जिक्र किया है। उन्होंने कहा है कि राजनीतिक हथियार को धार देना जरुरी है।

मुख्यमंत्री के इस तरह के बयान से साफ है कि जेएमएम अब अगले साल के लोकसभा और विधानसभा चुनाव को लेकर कमर कस ली है। दरअसल मुख्यमंत्री अपने सात जिलों के कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कर रहे थे।