RANCHI NEWS : इंडिया के गठन के साथ ही झारखंड कांग्रेस सक्रिय

RANCHI NEWS : विपक्षी पार्टियों के इंडिया के गठन के साथ ही झारखंड कांग्रेस सक्रिय, जुटा चुनावी रणनीति में !

देश की विपक्षी पार्टियों के गठबंधन इंडिया के गठन के साथ ही झारखंड में भी कांग्रेस अब अपने संगठन को और मजबूत करने की दिशा में सक्रियता बढ़ा दी है।यही कारण है कि झारखंड में कांग्रेस के नेताओं के बैठकों का दौर तेज होता जा रहा है। इसी कड़ी में 17 सितंबर को तेलंगाना में होनेवाली राष्ट्रीय कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में पार्टी के नेता पूरी तैयारी के साथ हिस्सा लेंगे। झारखँड प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश ठाकुर के साथ साथ झारखंड में कांग्रेस विधायक दल के नेता अलमगीर आलम आनेवाले चुनावों को लेकर एक खाका तैयार करने में लग गए हैं। तेलंगाना में होनेवाली इस बैठक के बाद झारखंड कांग्रेस आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी की रणनीति को लेकर तेजी से कदम बढ़ा सकती है। ऐसे में प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर और विधायक दल के नेता आलमगीर आलम की जिम्मेदारी भी काफी बढ़ी हुई दिखाई पड़ रही है।