डुमरी उपचुनाव में एनडीए व इंडिया गठबंधन आमने सामने, सभी दलों के लिए यह उपचुनाव होगा लिटमस टेस्ट !
- By rakesh --
- 17 Aug 2023 --
- comments are disable
रांची/ गिरिडीह
झारखंड के गिरिडीह जिले के डुमरी उपचुनाव को लेकर राजनीतिक घमासान आज से शुरू हो गया है। नामांकन के आखिरी दिन एनडीए गठबंधन की प्रत्याशी यशोदा देवी और इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी बेबी देवी ने अपना पर्चा भरा।
वीओ- डुमरी उपचुनाव के लिए नामांकन के आखिरी दिन एनडीए की प्रत्याशी यशोदा देवी के नामांकन के समय आजसू अध्यक्ष सुदेश महतो के साथ साथ कई बीजेपी के नेता मौजूद रहे। एनडीए की प्रत्याशी यशोदा देवी के साथ साथ अध्यक्ष सुदेश महतो ने जीत का दावा किया है।
इधर इंडिया महागठबंधन की प्रत्याशी के रूप में बेबी देवी ने नामांकन भरा। बेबी देवी के नामांकन के समय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ कई दिग्गज नेता उपस्थित रहे। मुखअयमंत्री ने अपने संबोधन में अपने प्रत्याशी के जीत का दावा तो किया ही, साथ ही साथ भावी योजनाओं की भी चर्चा की।
वैसे तो झारखंड में हर चुनाव और उपचुनाव बड़ा ही दिलचस्प माना जाता रहा है। लेकिन इस बार के इस उपचुनाव को एकबार फिर से लिटमस टेस्ट की तरह देखा जा सकता है। क्योंकि इस उपचुनाव के बाद 2024 का लोकसभा और झारखंड विधानसभा का चुनाव होना तय है। ऐसे में सभी पार्टियां अपना वोट प्रतिशत निकालक आनेवाले परिणाम की तैयारी कर सकते हैं।