डॉ इरफान विकास को लेकर गंभीर, अपने विधायकों के साथ मिले मुख्य सचिव से !

बरबेंदिया पुल को लेकर जामताड़ा विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी अपने दो साथी विधायका दीपिका पांडे सिंह और पूर्णिमा नीरज सिंह के साथ झारखंड के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह से मिले

मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव सह सचिव,नगर विकास विनय चौबे से भी पर बरबिंदिया पुल को लेकर मिले

बरबिंदिया पुल निर्माण का मार्ग प्रशस्त… जनता का सपना जल्द पूरा करूंगा- इरफान अंसारी

नाव दुर्घटना में मारे गए लोगों के लिए होगी सच्ची श्रद्धांजलि-इरफान अंसारी

पूर्व की रघुवर सरकार की उदासीनता के कारण पुल के निर्माण में देरी हुई

सड़क से लेकर सदन तक इरफान अंसारी ने बरबिंदिया पुल को लेकर लड़ाई लड़ा… मुझे होगी सबसे ज्यादा खुशी- दीपिका पांडे सिंह

क्षेत्र के विकास के लिए काफी जिद्दी है डॉ इरफान- पूर्णिमा नीरज सिंह

विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी ने दोनों ही विधायकों का किया आभार प्रकट

————————

बराकर नदी पर बरबेंदिया पुल की मांग को लेकर जामताड़ा विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी अपने दो साथी विधायका दीपिका पांडे सिंह और पूर्णिमा नीरज सिंह के साथ झारखंड के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह और मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव विनय चौबे से मिले। मौके पर काफी देर तक विधायकों का मुख्य सचिव के साथ वार्ता हुई।

मौके पर जामताड़ा विधायक डॉ इरफान अंसारी ने बताया कि पर बरबिंदिया पुल को लेकर वे काफी लंबे समय से प्रयासरत हैं। पूर्व की रघुवर सरकार से ही वह लगातार सरकार पर दबाव बनाते आ रहे हैं परंतु सरकार की उदासीनता के कारण पुल का निर्माण अब तक नहीं हो सका। अब झारखंड में हमारी सरकार है तो तो मुझे पूर्ण विश्वास है कि अब हमारा पुल बन जाएगा। नाव दुर्घटना में हमारे 14 लोग मारे गए थे। पुल के निर्माण होने से उन लोगों के लिए यह सच्ची श्रद्धांजलि होगी। अभी कुछ दिन पहले मैं ग्रामीण विकास विभाग के पदाधिकारियों को सुस्त रवैया के कारण फटकार भी लगाया था जिसके बाद ही विभाग ने कार्य में गति लाया और पथ निर्माण विभाग को एनओसी दिया

आगे विधायक जी ने कहा की यह एक बहुत बड़ा और उच्चस्तरीय पुल है और ग्रामीण विकास से यह पूल नहीं बना सकता। पूर्व में कई बार ग्रामीण विकास विभाग द्वारा पुल का निरीक्षण किया गया। इस पुल का निर्माण पथ निर्माण विभाग से ही संभव है। दोनों विधायकों ने भी चीफ सेक्रेटरी को उक्त पुल को लेकर बताया की इस पूल को लेकर हम लोगों ने विधानसभा क्षेत्र में कई बार यह मामला उठाया है।

महागामा विधायक दीपिका पांडे ने कहा कि डॉक्टर इरफान अंसारी उक्त पूल को लेकर सड़क से लेकर सदन तक लड़ाई लड़ी जिसे मैंने देखा है। पुल के निर्माण होने से मुझे बहुत खुशी होगी और मैं इसके शिलान्यास कार्यक्रम में जरूर आऊंगी

झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने कहा कि डॉ इरफान अंसारी क्षेत्र के विकास के लिए काफी है जिद्दी है।इस पूल को लेकर यह काफी लंबे समय से प्रयासरत थे। पुल के बन जाने से जामताड़ा धनबाद की दूरी काफी कम हो जाएगी।

मौके पर चीफ सेक्रेटरी ने विधायक जी की बातों को गंभीरता से लेते हुए फॉरेन पथ निर्माण के सचिव सुनील कुमार से बात की और पुल के बारे में पूछा। पथ निर्माण सचिव ने बताया कि ग्रामीण विकास से एनओसी प्राप्त हो गया है और युद्ध स्तर पर कागज़ी कार्य चल रहा है और बहुत जल्द पूल स्वीकृत करा दिया जाएगा।

मौके पर तीनों ही विधायकों ने मुख्य सचिव और मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव को धन्यवाद दिया।