बन्ना गुप्ता के एक आपत्तिजजन वीडियो वायरल, बन्ना ने किया एफाईआर दर्ज !

रांची। झारखंड के हेल्थ मिनिस्टर बन्ना गुप्ता के अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। इस वीडियो में बन्ना गुप्ता को एक लड़की के साथ वीडियो चैट करते दिखाया गया है। सबरंग समाचार इस वीडियो की प्रमाणिकता तो नहीं करता है। लेकिन राजनीतिक जगत में जिस तरीके से इस वीडियो को लेकर तेजी से चर्चा हुई है, उससे कई सवाल खड़े  हो गए हैं। गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने ट्विट कर बन्ना पर सवाल खड़े किए हैं।

हालांकि बन्ना गुप्ता ने देर शाम इस वीडियो को लेकर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि किसी की तरफ से इस तरह का वीडियो ऑडिट कर बनाया गया है और उनकी छवि खराब करने की कोशिश की गई है। साथ ही उन्होंने मीडिया में जानकारी दी है कि इस पूरे मामले को लेकर उन्होंने एफआइआर दर्ज कराते हुए जांच की मांग की है।