मोदी का दौरा 15 को झारखंड में, जेएमएम ने यात्रा के औचित्य पर उठाए सवाल !

रांची। झारखंड में भागवान बिरसा मुंडा के जयंती पर राज्य के स्थापना दिवस के दिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का भी आगमन हो रहा है। जनजातीय दिवस के रूप में बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलीहातू में बड़ा कार्यक्रम रखा गया है।  प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर जहां बीजेपी की तरफ से उनके स्वागत के साथ साथ भव्य कार्यक्रम का आयोजन को लेकर तैयारी की जा रही है। वहीं राज्य की सत्ताधारी दल के नेता प्रधानमंत्री के इस दौरे पर प्रधानमंत्री के साथ साथ बीजेपी से भी सवाल कर रही है।

बीजेपी की तरफ से प्रधानमंत्री की तैयारी को लेकर तैयारी तेज है और पार्टी के नेता इसको लेकर उत्साहित है। हाल में ही बीजेपी कोटे से विधायक दल के नेता बने विधायक अमर कुमार बावरी ने कहा है कि प्रधानमंत्री का कार्यक्रम एतिहासिक होगा।

इधर राज्य में सत्ताधारी दल जेएमएम के नेता प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री यहां आकर कुछ बड़ी घोषणा करें तो बेहतर होना। ना कि राज्य में आकर राजनीति करें। एचइसी के क्या होगा, बकाए राशि का क्या होगा। साथ ही साथ सरना कोड को लेकर क्या होगा इसपर भी सवाल खड़े होने लगे हैं।

वैसे तो झारखंड में 15 नवंबर को राज्य सरकार की तरफ से भी बड़े आयोजन होते रहे हैं। लेकिन प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए राज्य सरकार की तरफ से क्या कुछ नया हो पाता है, यह तो समय ही बताएगा।