वीमेंस एशियन हॉकी चैंपियनशिप का आगाज़, मांदर की थाप पर नाची जापानी टीम !
- By rakesh --
- 23 Oct 2023 --
- comments are disable
27 अक्टूबर से रांची में वीमेंस एशियन हॉकी चैंपियनशिप का आगाज़, मांदर की थाप पर नाची जापानी टीम
रांची। 27 अक्टूबर से राजधानी रांची में आयोजित होने वाले वीमेंस एशियन हॉकी चैंपियनशिप के लिए झारखंड की धरती पर जापान की टीम पहुंच गई। जहां ढोल नगाड़ा के साथ खिलाड़ियों को झारखंडी गमछा व फूल का माला पहनाकर स्वागत किया गया। इधर इस चैंपियनशिप को लेकर ट्रॉफी को विभिन्न जिलों में प्रदर्शन के लिए रखा जा रहा है। वही जापान टीम का जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह सहित कई गणमान्य लोग शामिल थे।वही 22 को ही रात में मेजबान भारत की भी टीम आएगी, जबकि 23 अक्टूबर को कोरिया, 24 अक्टूबर को मलेशिया और 25 अक्टूबर को चीन और थाइलैंड की टीम पहुंचेगी। वहीं जापान की टीम झारखंडी ढोल लगाने के साथ एयरपोर्ट पर ही जमकर थिरकती नजर आई।
झारखंड वूमेनस एशियन हॉकी चैंपियनशिप की ट्रॉफी पहुंची गुमला
गुमला: झारखंड की राजधानी रांची में एशिया के 6 देशों के मध्य आयोजित झारखंड वूमेनस एशियन हॉकी चैंपियनशिप की ट्रॉफी आज रविवार को गुमला पहुंची जहां जिले के वरीय अधिकारी, खेल संघों के अधिकारी एवं खिलाड़ियों ने इसका भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम का आयोजन अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में जिले के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी, पुलिस अधीक्षक हरिंदर सिंह एवं एसडीओ सदर रवि जैन मौजूद रहें।
उपायुक्त ने ट्रॉफी का अनावरण करते हुए कहा कि हॉकी हमारे देश की शान है। झारखंड में हॉकी का एक महत्वपूर्ण स्थान है। इस तरह के आयोजन से ना केवल हमारे राज्य में खेल का वातावरण तैयार होगा बल्कि जिले के हॉकी खिलाड़ियों को भी प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि एशियन गेम्स की तरह ही इस चैंपियनशिप में भी हमारी महिलाएं देश का नाम रोशन करेगी।
जानकारी हो कि झारखंड की राजधानी रांची में 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक एशिया के 6 देशों के मध्य महिला हॉकी का चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में भारत के साथ-साथ जापान, चीन, मलेशिया, थाईलैंड एवं दक्षिण कोरिया की टीमें भाग ले रही है। झारखंड में इस प्रतियोगिता के प्रमोशन के लिए राज्य के 24 जिलों में विजेता एवं उपविजेता ट्रॉफी, का प्रदर्शन किया जा रहा है।
- 2014 hockey world cup final
- asia cup final 2022
- asia cup winners list
- hockey
- hockey asia cup winners list
- hockey match today live
- hockey olympics winners list
- hockey world cup 1975 final
- hockey world cup 2022
- hockey world cup winners list
- men's hockey world cup 2022
- sports current affairs 2022
- women's cricket asia cup 2022
- women's hockey asia cup 2022 current affairs
- women's t20 world cup winners list
- women's world cup winners list
- youtube editor