जापान की विजयी हैट्रिक, कोरिया और मलेशिया ने खेला ड्रॉ
- By rakesh --
- 30 Oct 2023 --
- comments are disable
झारखंड महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी रांची 2023: जापान की विजयी हैट्रिक, कोरिया और मलेशिया ने खेला ड्रॉ
रांची, 30 अक्टूबर: जापान महिला हॉकी टीम ने यहां मरंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में जारी झारखंड महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी रांची 2023 में अपनी लगातार तीसरी जीत दर्ज कर ली। वहीं, एक अन्य मुकाबले में मलेशिया ने कोरिया को 1-1 से ड्रॉ पर रोक दिया।
जापान ने अपना विजय अभियान जारी रखते हुए थाईलैंड को 4-0 से रौंद दिया। जापान के लिए मेइ तोरियामा ने 29वें मिनट में मैदानी गोल करके अपनी टीम का खाता खोला। जापान ने फिर 34वें और 35वें मिनट में लगातार दो गोल करके अपनी बढ़त को 3-0 तक पहुंचा दिया।
टीम के लिए दूसरा गोल कप्तान यूरी नगाई ने 34वें मिनट में मैदानी गोल और फिर काना उराता ने 35वें मिनट में मैदानी गोल दागे। मुकाबले में अपनी लगातार पकड़ बनाए रखने के बाद जापान का अटैक चौथे और अंतिम क्वार्टर में भी जारी रहा।
वर्ल्ड रैंकिंग में 11वें नंबर पर काबिज जापान ने 50वें मिनट में चिको फुजिबायाशी के पेनाल्टी कॉर्नर पर किए गए गोल की बदौलत अपनी बढ़त को 4-0 तक करने के बाद आसान जीत दर्ज कर ली।
जापान की तीन मैचों में यह लगातार तीसरी जीत है जबकि थाईलैंड की लगातार तीसरी हार है। वर्ल्ड नंबर-29 थाईलैंड की टीम तीन मैचों में ही अब तक 17 गोल खा चुकी है और सिर्फ एक ही गोल कर पाई है।
इससे पहले, दिन के पहले मुकाबले में कोरिया और मलेशिया आमने-सामने हुई। कोरिया अपनी दूसरी और मलेशिया की टीम अपना खाता खोलने के लिए मुकाबले में उतरी। लेकिन दोनों टीमों को अंक बांटने के लिए मजबूर होना पड़ा। पहला हाफ गोल रहित रहने के बाद कोरिया ने दूसरे हाफ में अपने आक्रमण और ज्यादा तेज कर दिए और उसे इसका फायदा भी मिला।
वर्ल्ड नंबर-12 कोरिया ने 35वें मिनट में सिओ सुयोंग के पेनाल्टी कॉर्नर पर किए गए गोल की मदद से मुकाबले में 1-0 की बढ़त बना ली। सुयोंग को हालांकि 57वें मिनट में ग्रीन कार्ड का सामना करना पड़ा।
इसी बीच, मलेशिया ने मैच में 1-1 की बराबरी हासिल कर ली। मलेशिया के लिए यह गोल अजहर नूर ने 58वें मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर पर दागा। वर्ल्ड नंबर-19 मलेशिया को अभी भी तीन मैचों में अपनी पहली जीत की तलाश है। टीम को अपने पहले दोनों मैचों में हार का सामना करना पड़ा था।
राउंड रॉबिन लीग चरण के आधार पर खेले जा रहे इस टूर्नामेंट में कुल छह टीमें भाग ले रही हैं। इनमें मेजबान भारत के अलावा चीन, जापान, कोरिया, मलेशिया और थाईलैंड की टीमें शामिल हैं। लीग चरण के बाद अंकतालिका की टॉप-4 टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी। भारत को साल 2016 के बाद से अपनी पहली खिताब की तलाश है। भारतीय टीम 2013 और 2018 की रजत पदक विजेता टीम है।
- asian champions trophy hockey women 2023
- asian women’s hockey champions trophy 2023
- haryana hockey
- hockey
- hockey bihar
- hockey game
- hockey india
- hockey jharkhand news
- hockey news jharkhand
- hockey tournament
- hockey tournament jharkhand
- hockey uttarakhand news
- japan hockey team in japan
- jharkhand
- jharkhand asian women’s hockey champions trophy 2023
- jharkhand hockey tournament 2023
- Jharkhand News
- ranchi hockey stadium
- ranchi hockey tournament