बाबा के बुलडोजर का असर झारखंड में भी, अभियुक्त के घर चला बुलडोजर !

 

चाईबासा। उत्तर प्रदेश की तर्ज पर अब झारखंड में भी अपराधियों के घरों पर बुलडोजर चलने लगा है। इसका ताजा उदाहरण चाईबासा इलाके के मंझारी थाना में देखने को मिला है। चोरी, डकैती, लूट कांड को अंजाम देनेवाला अभियुक्त शिवशंकर जोंगो के घर पर तब बुलडोजर चला जब वह लगातार फरार चल रहा था। यहां के मंझारी थाना कांड के अभियुक्त शिव शंकर जोंको उर्फ पाडेया का घर कुर्की किया गया साथ घर को ध्वस्त किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध जगन्नाथपुर थाना, नोवामुंडी थाना, टोंटो थाना, बड़ाजामदा ओ0पी0, रायरंगपुर सीटी थाना, रायरंगपुर रूरल थाना, बड़बिल थाना, जामदा थाना झारखंड उड़ीसा दोनो राज्यों में मिला कर  चोरी,लूट, डकैती का कुल 19 कांड दर्ज है। डकैती के दौरान गोली मर कर हत्या करने का आरोप है। अभियुक्त को कोर्ट या तांतनगर थाना में सरेंडर करना है। अगर वह निर्धारित समय पर सरेंडर नहीं करता है तो अभियुक्त की बचे हुए  चल अचल संपत्ति भी कुर्क की जाएगी।