प्रेम प्रकाश से पांच दिन में राज खंगालेगी इडी की टीम !

रांची

PMLA (प्रीवेन्शन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) की स्पेशल कोर्ट ने ED की याचिका को स्वीकार कर लिया है. जिसके बाद अब लैंड स्कैम केस में पावर ब्रोकर के नाम से मशहूर प्रेम प्रकाश भी आरोपी बन गए हैं. ED के वकील ने कोर्ट से यह आग्रह किया कि प्रेम प्रकाश को रिमांड पर लेकर पूछताछ करने की अनुमति दी जाए. जिसका प्रेम प्रकाश के वकील ने विरोध किया. दोनों पक्षों को सुनने के बार कोर्ट ने ED को प्रेम प्रकाश से पूछताछ की इजाजत दे दी है. जिसके बाद ED अब प्रेम प्रकाश से पूछताछ करेगी. बता दें कि ED ने प्रेम प्रकाश को लैंड स्कैम केस में आरोपी बनाने के लिए कोर्ट से आग्रह किया था.

प्रेम प्रकाश फिलहाल अवैध खनन के जरिए मनी लॉन्ड्रिंग करने के केस में रांची स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में न्यायिक हिरासत में हैं. ED की ओर से विशेष लोक अभियोजक शिव कुमार उर्फ काका जी और रमित सत्येंद्र ने बहस की. सुनवाई के दौरान प्रेम प्रकाश को कोर्ट के समक्ष सशरीर पेश किया गया. कोर्ट ने ईडी को प्रेम प्रकाश से पूछताछ के लिए पांच दिन का रिमांड दिया है।