चारा घोटाला मामले में बचे अभियुक्तों को चार साल की सजा !

रांची।

देश के सबसे बड़े घोटालों में से एक चारा घोटाला मामले में रांची में सीबीआई कोर्ट में सुनवाई के बाद 36 अभियुक्तों की सजा का एलान कर दिया गया। इन सभी को चार साल से की सजा सुनाई गई। साथ ही साथ एक करोड़ और न्यूनतम तीन लाख तक का जुर्माना भी लगाया गया है।

सीबीआई के विशेष न्यायाधीश विशाल श्रीवास्तव की अदालत में आज चारा घोटाला के 27 साल पुराने और अंतिम मामले के बिंदु पर सुनवाई हुई। मामला डोरंडा कोषागर  से 36.59 करोड़ की अवैध निकासी से जुड़ा है इससे पहले 28 अगस्त को इस मामले में सुनवाई हुई थी। मामले में 124 आरोपी ट्रायल फेस कर रहे थे उनमें से 35 आरोपियों को रिहा कर दिया गया था, जबकि 53 अभियुक्तों को 2 से 3 साल की सजा सुनाई गई थी