ईडी ने कई अधिकारियों व कारोबारियों पर कसा शिकंजा, करोड़ों रूपए नकद जब्त !
- By rakesh --
- 03 Mar 2023 --
- comments are disable
हजारीबाग
झारखंड में भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों, नेताओं और कारोबारियों पर लगातार ईडी का शिकंजा कसता जा रहा है। पहले आइएएस, पूजा सिंहल, इसके बाद चीफ इंजीनियर बीरेन्द्र राम पर जैसे ही ईडी की टीम ने शिकंजा कसा, वैसे ही ईडी की रडार पर कई नाम सामने आने लगे। अब मामला हजारीबाग में सामने यआया है। शुक्रवार को जब ईडी की टीम ने हजारीबाग में कोल लिंकेज के मामले में झापेमारी की तो छापेमारी टीम की आखें फटी की फटी रह गई।
छापेमारी के दौरान हजारीबाग निवासी मोहम्मद इजहार अंसारी के आवास से आईएएस पूजा सिंघल से जुड़े तीन करोड़ रुपये जब्त किए है.मो. एज़हर अंसारी कहकशा समूह की कंपनियों को नियंत्रित करते हैं. मो. एज़हर तत्कालीन खनन विभाग पूजा सिंघल की ओर से कट मनी को इकट्ठा और प्रबंधित करते थे।
बता दें कोल लिंकेज मामले में ईडी शुक्रवार की सुबह से झारखंड के कई जिलों में सघन छापेमारी कर रही है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक राजधानी रांची सहित रामगढ़ और हजारीबाग में भी ईडी की अलग-अलग टीम की छापेमारी चल रही है. मालूम हो कि ED ने जेएसएमडीसी के पूर्व प्रोजेक्ट मैनेजर अशोक कुमार सिंह के अलग-अलग ठिकानों पर छापा मारा है. अशोक सिंह की नियुक्ति जेएसएमडीसी में कॉट्रेक्ट पर की गयी थी. बताया जाता है कि इन्हें निलंबित आईएएस पूजा सिंघल का संरक्षण प्राप्त था. वहीं पूजा सिंघल भी जमानत पर बाहर है.