अफीम की खेती करने वाले 06 व्यक्ति चढ़े पुलिस के हत्थे !
- By rakesh --
- 17 Feb 2025 --
- comments are disable
रांची पुलिस के द्वारा बुंडू एवं तमाड़ थाना क्षेत्र से अफीम की खेती करने वाले 06 व्यक्ति को गिरफ्तार किया।
दिनांक 17.02.25 को पुलिस उप-महानिरीक्षक सह वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रांची के निर्देशन में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बुंडू के द्वारा अवैध अफीम की खेती में शामिल बुंडू एवं तमाड़ थाना क्षेत्र से छापामारी कर 06 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया जो निम्नवत है:-
1. बुंडू थाना कांड संख्या 15/25 में अवैध अफीम की खेती में संलिप्त फिरार अभियुक्त 1. लक्ष्मण सिंह मुंडा, पिता स्वर्गीय शशदर सिंह मुंडा एवं 2. लालबाबू सिंह मुंडा उर्फ लोकेश्वर मुंडा, दोनों ग्राम हेठ कांची, थाना बुंडू, जिला राँची को उसे अपने निजी खेत में अवैध रूप से अफीम की खेती करने के आरोप में गिरफ़्तार किया गया।
2. तमाड़ थाना अंतर्गत ग्राम कांशीडीह एवं उलीडीह जंगली क्षेत्र में अवैध अफीम की खेती किए जाने की सूचना प्राप्त हुई थी जिसके आलोक में छापामारी दल के द्वारा छापा मारा गया छापामारी के दौरान 04 व्यक्तियों को अवैध अफीम के फल में चिरा लगाते हुए देखा गया जिसे पुलिस बल के द्वारा पकड़ लिया गया। 1. लखीचरण महतो, पिता हरेलाल महतो, 2. जगदीश महतो, पिता मंगल महतो, 3. दामुन्दर महतो, पिता रविंद्र नाथ महतो, तीनों ग्राम कांशीडीह, थाना तमाड़ 4. गुरुवा मुंडा, पिता स्वर्गीय दुर्गाचरण मुंडा, ग्राम बरनिया थाना तमाड़ जिला रांची को गिरफ्तार किया गया।
- afeem
- afeem farming
- afeem farming full explain in hindi
- afeem ka licence kaise le
- afeem ki kheti
- afeem ki kheti in rajasthan
- afeem ki kheti jankari
- afeem ki kheti jankari in rajasthan
- afeem ki kheti kaise karen
- afeem ki kheti kaise ki jaati hai
- afeem ki kheti kha kre
- afeem ki kheti ki jankari
- afeem ki kheti krna legal hai ya illegal
- afeem ki kheti rajasthan
- afeem ki kheti rajsthan
- afim ki kheti
- afim ki kheti ki puri jankari
- afin ki kheti
- kheti