चाईबासा में पुलिस- नक्सली मुठभेड़, पांच नक्सली ढेर, दो पकड़े गए

चाईबासा के गुवा में सुरक्षाबल के साथ मुठभेड़ में पांच नक्सली ढेर

सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक महिला समेत चार भाकपा नक्सली मारा गया है. मुठभेड़ किया घटना जिले के नक्सल प्रभावित गुवा थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह हुई है. वहीं सुरक्षा बलों ने दो नक्सलियों को पकड़ने में भी कामयाबी हासिल की है, जिसमें एक एरिया कमांडर और एक महिला नक्सली शामिल है. जबकि मारे गए नक्सलियों में एक जोनल कमांडर, एक एरिया कमांडर और एक सबजोनल कमांडर के अलावा एक महिला नक्सली भी शामिल है. घटना की पुष्टि करते हुए जिले के एसपी आशुतोष शेखर ने बताया है, कि मुठभेड़ में चार नक्सली मारा गया है और आगे सर्च अभियान जारी है.

मुठभेड़ में मृतक नक्सलियों की जानकारी :-

1. जोनल कमेटी सदस्य काण्डे होनहागा उर्फ गोविन्द नागदुवार उर्फ दिरीसुम, पे०-सरगेया

होनहागा, सा०-थोलकोबाद, थाना छोटानागरा, प० सिंहभूम, चाईबासा

2. सबजोनल कमेटी सदस्य सिंगराय उर्फ मनोज कुंजाम, सा+थाना जयगुड़, जिला-सूकमा राज्य

छत्तीसगढ़।

3. दस्ता सदस्य जोंगा सा० ईचागोड़ा, थाना गोईलकेरा, प० सिंहभूम, चाईबासा ।

4. दस्ता सदस्य सुर्या उर्फ मनता देवगम उर्फ मुण्डा, पे०-सिन्नु देवगम्, सा० सरजोमबुरू, थाना टोंटो, प० सिंहभूम, चाईबासा।

5. दस्ता सदस्य सपनी हांसदा पति टाईगर उर्फ पाण्डू हांसदा सा० हतनाबुरू थाना छोटानागरा प० सिंहभूम, चाईबासा ।

वही 2 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है , विवरणीः-

1. एरिया कमांडर टाईगर उर्फ पाण्डू हांसदा, पे० विशु हांसदा, सा०-हतानाबुरू, थाना-छोटानागर,

प० सिंहभूम चाईबासा।

2. दस्ता सदस्य बतारी बानरा पे०-काण्डे बानरा, सा० सरजोमबुरु, थाना-टोटो, प० सिंहभूम्